Breaking News

बिजली कंपनी के खेल महोत्सव में जुटेंगे 600 प्रतिभागी

इन्दौर

Published by: Akshay purohit

Jan 04, 2024

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का वार्षिक खेल महोत्सव 5 जनवरी से प्रारंभ हो रहा हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे इस विशाल खेल महोत्सव में 15 जिलों के करीब 600 प्रतिभागी (खिलाड़ी) 6 खेल विधाओं में भाग लेंगे। महिला एवं पुरूष वर्ग की प्रति स्पर्धाएं अलग अलग होगी। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक श्री रिंकेश कुमार वैश्य ने बताया कि पोलोग्राउंड के नवीन सभागृह, श्रम कल्याण केंद्र, खेल मैदान आदि, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शतरंज, टेबल टेनिस, कैरम, बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीवाल आदि के मैच खेले जाएंगे। महोत्सव की शुरूआत शुक्रवार सुबह 10 बजे खेल मैदान में क्रिकेट मैच से होगी। सभी खेलों के मैच 11 जनवरी तक आयोजित होंगे। आयोजन के कुशल संचालन के लिए 27 कार्मिकों की समिति बनाकर दायित्व सौंपे गए हैं।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …