Breaking News

चार प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

शिवपुरी

Published by: Akshay purohit

Jan 8, 2024

शिवपुरी, / म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी.ओझा द्वारा चार प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर कार्यक्रम जारी किया गया है।
नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों में प्राथमिक वनापेज सहकारी समिति मर्या.खरेह के लिए सहायक निरीक्षक पारथ दुबे, प्राथमिक वनापेज सहकारी समिति मर्या.मुड़खेड़ा के लिए उप अंकेक्षक चयन सिंह, प्राथमिक वनापेज सहकारी समिति मर्या.सेसई के लिए सहायक निरीक्षक उमेश जैन तथा प्राथमिक वनापेज सहकारी समिति मर्या.तेंदुआ के लिए सहायक निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी कार्यक्रम के तहत आमसभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम जारी किए जाने की तिथि 10 जनवरी, नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाने की तिथि एवं नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन की तिथि 18 जनवरी, नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन की तिथि 19 जनवरी, विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की तिथि 24 जनवरी, रिक्त स्थानों के सहयोजन की तिथि 25 जनवरी, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सूचना जारी किए जाने की तिथि 25 जनवरी तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की तिथि 28 जनवरी निर्धारित की गई है।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …