गुना
Published by: Akshay purohit
Jan 8, 2024
अवैध ट्रांसफार्मर स्थापना पर ठेकेदार के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर
अवैध ट्रांसफार्मर स्थापना पर ठेकेदार के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर
गुना 08 जनवरी 2024
महाप्रबंधक (संचा/संधा) मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमि. गुना द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार विद्युत वितरण केन्द्र आरोन अंतर्गत बाहूबली कॉलोनी आरोन में राघौगढ़ रोड पर चैकिंग के दौरान दिनांक 03 जनवरी 2024 को उपभोक्ता श्री धर्मवीरसिंह रघुवंशी पुत्र श्री मोहनसिंह रघुवंशी वाहूबली कालोनी को घरेलू कनेक्शन हेतु अवैध रूप से 25 केव्हीए का अवैध ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने पर तथा कथित ठेकेदार शिवकुमार रघुवंशी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 379 के तहत कार्यवाही हेतु विद्युत वितरण कंपनी आरोन द्वारा पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।
Manthan News Just another WordPress site