Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है

विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ जिले के 14 ग्रामों में पहुंची

 

’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ जिले में लगातार आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के तहत लगाए गए शिविरों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से शासन की सभी प्रमुख योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जा रही है। इसी के तहत सोमवार को ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ मुरैना जिले के 7 विकासखण्डों के 14 ग्रामां में पहुंची। ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ विकासखण्ड सबलगढ़ के ग्राम रूनधान खालसा, सालई, पहाडगढ़ के ग्राम खरिका, सुखपुरा, कैलारस के ग्राम सुरजमा, बालहेरा जागीर, जौरा के ग्राम बागचीनी, घुर्रा, मुरैना के ग्राम करोला, डोलसा, कंकटपुरा, गोबरा, पिनावली, गड़ाजर, बसपुर, अम्बाह के ग्राम कचनौधा, कुथियाना और पोरसा विकासखण्ड के ग्राम हमीरपुरा में पहुंची। ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के दौरान आईईसी वैन (प्रचार रथ) के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा का वीडियो भी प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थित ग्रामीणजनों ने देखा और सुना। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने ’’मेरी कहानी-मेरी जुबानी’’ के अंतर्गत योजना का लाभ पाने के बाद जीवन में आए बदलावों और आर्थिक उन्नति के बारे में अवगत कराया। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य, उज्जवला योजना, पीएम किसान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विभागों की स्टॉल भी लगाई गईं, जिसमें ग्रामीणजनों ने योजनाओं की जानकारी ली और आवेदन भी किये।

 

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …