कैट का प्रांतीय सेमिनार 11 जनवरी को
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट म.प्र. द्वारा आगामी 11 जनवरी को प्रांतीय सेमिनार आयाजित किया गया है इसका विषय ‘‘व्यापार की पद्धति को बदले और टेक्नॉलोजी को अपनाएं’’ रखा गया है। इस विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया (वर्चुअल रूप से) प्रदेश के पदाधिकारियों को, जिलाध्यक्षों को, अन्य सदस्यों एवं कैट व्यापारियों को संबोधित करेंगे।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता इंदौर, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ग्वालियर, प्रदेश संयुक्त अध्यक्ष सुनील अग्रवाल भोपाल ने बताया कि नये वर्ष कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट इस प्रकार के सेमिनारों का आयोजन करेगा। इसके माध्यम से वर्तमान चुनौतियों के समय में व्यापारियों को अपने व्यापार करने के लिये नई पद्धति टेक्नॉलोजी अपनाने का रास्ता खुलेगा कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल जी के मार्गदर्शन में आयोजित सेमिनार का संचालन श्रीमती निरूपमा मालपानी ग्वालियर करेंगी| वर्चुअल रूप से आयोजित इस प्रांतीय सेमिनार में मुकेश अग्रवाल राज टॉकीज भिण्ड कार्यक्रम समन्वयक के रूप में कार्य कर रहे है जबकि सीमा सिंह चौहान जबलपुर, सीए नीधि अग्रवाल ग्वालियर, शिखा पांडवीय इंदौर, मंजरी श्रीवास्तव भोपाल आयोजन को लेकर सभी से संपर्क बना रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का उदबोधन कैट पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के लिये लाभदायक रहेगा।
Manthan News Just another WordPress site