Breaking News

सनातनी महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा शिवपुरी – गुना सांसद की धर्मपत्नी करेंगी शिरकत

शिवपुरी

Published by: Akshay purohit

Jan 18, 2024

अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शिवपुरी में समस्त सनातनी माताओं-बहनों द्वारा एक विशाल भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे शिवपुरी की माताएँ-बहिनें सम्मिलित होंगी। यह भव्य शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से निकल जाएगी और राजेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। कार्यक्रम के अंत मे श्री राजेश्वरी मंदिर पर संक्रांति स्नेह मिलन तथा हल्दी- कुमकुम का आयोजन भी होगा जिसमें श्रीमती डॉ अनुराधा केपी सिंह यादव मुख्य तौर पर सम्मिलित होंगी।

यह शोभायात्रा दोपहर 2:00 बजे माधव चौक स्थित हनुमान मंदिर से निकल जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए राजेश्वरी माता के मंदिर पर पहुंचेगी। इसी के साथ ही शाम 5:00 बजे राजेश्वरी माता मंदिर पर हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …