Breaking News

मजबूत लोकतंत्र का आधार है मतदाता: सांसद डॉक्टर के पी यादव

Published by: Akshay purohit

Jan 25, 2024

स्वामी विवेकानंद स्कूल में ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ में सम्मिलित हुए सांसद डॉक्टर के पी यादव

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अशोक नगर में स्थानीय स्वामी विवेकानंद विद्यालय में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया। जिसमें एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव मतदाताओं को लाइव वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांसद डॉक्टर के पी यादव ने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता का जागरूक होना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मतदाता अपने मत का प्रयोग करके देश के भविष्य के लिए सरकार को चुनते हैं।इस अवसर पर सांसद डॉक्टर केपी यादव ने वर्तमान सरकार व पिछली सरकारों की तुलना करते हुए नवमतदाताओं से अपील की लोकतंत्र के महापर्व में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा भारत के सुनहरे भविष्य के लिए उचित सरकार का चुनाव करें।
सांसद यादव ने कहा कि नवागत पीढ़ी जागरूक तथा समसामयिक विषयों पर तार्किक नजर रखती है, जिसके द्वारा निर्वाचित सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों से भारत विश्व में कीर्ति पताका लहरा रहा है,आज भारत की विश्व में सम्मानजनक स्थिति है।सारा विश्व भारत को आशा भरी निगाहों से देख रहा है इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय ठाकुर,मंडल अध्यक्ष सलिल त्रिपाठी, सनत कुमार शर्मा, सांसद प्रतिनिधि तीर्थ नारायण शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नव मतदाता उपस्थित रहे।

सांसद ने राजमाता को दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर स्थानीय राजमाता चौराहे पर सांसद डॉक्टर केपी यादव ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर राजमाता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजमाता त्याग, समर्पण की प्रतिमूर्ति थी, प्रत्येक कार्यकर्ता की चिंता करना उनके स्वभाव में था।राजसी परिवार से रहते हुए भी सादा जीवन उच्च विचार को वह प्राथमिकता देती थी। क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता हो या नागरिक उनके प्रति सम्मान का भाव रखता था। जिससे वह क्षेत्र में लोकप्रिय रही। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …