Breaking News

कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 10 फरवरी को

Published by: Akshay purohit

Feb 07, 2024

कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 10 फरवरी को

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय खिरिया देवत के लिए कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 10 फरवरी 2024 को प्रातः 10:30 से 01:30 बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय खिरिया देवत अशोकनगर में आयोजित की गई है। परीक्षा हेतु विद्यालय में प्रवेश का समय प्रातः 9:30 बजे है। छात्र नवोदय विद्यालय समिति की अधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ एक आइडेंटिटी प्रूफ को साथ लाना अनिवार्य है। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरे है वे परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें एवं अधिक जानकारी के लिए मो.नं.9483557242 एवं नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …