Breaking News
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

मेहमान बनकर आए हो तो घर पर कब्जा करोगे क्या’? स्कूल शिक्षा मंत्री ने अतिथि शिक्षकों को लेकर दिया बेतुका बयान

Uday Pratap Singh Statement: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अतिथि शिक्षकों को लेकर बड़ा ही बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेहमान बनकर आओगे तो घर पर कब्जा कर लोगे क्या। इसको लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। लंबे समय से प्रदेश में अतिथि शिक्षक नियमितीकरण को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच मध्यप्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, ‘मेहमान बनकर आएंगे तो क्या हमारे घर पर कब्जा करेंगे।’ मंत्री उदय प्रताप सिंह के इस बयान के बाद कांग्रेस के कई नेता सवाल उठा रहे हैं।

 

दरअसल, मीडिया द्वारा जब अतिथि शिक्षक नियमितीकरण पर स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, “अतिथि शिक्षक नियमितीकरण क्यों? नाम क्या है उनका ‘अतिथि’, आप मेहमान बनकर आएंगे तो क्या हमारे घर पर कब्जा करेंगे। मेरा आग्रह है कि, माननीय अतिथि शिक्षक को जहां शिक्षा व्यवस्था में कमी है वहां लगाया जाता है। अब पिछले दिनों उनसे बात हुई थी। दो – तीन बिंदुओं पर हमारी बात हुई है। अतिथि शिक्षक हमारी शिक्षा व्यवस्था में अहम बिंदु हैं।”

 

बता दें कि, दस हजार अतिथि शिक्षक बीते दिनों भोपाल आये थे। यहां अतिथि शिक्षकों ने प्रदर्शन किया था। अतिथि शिक्षकों ने सरकार के समक्ष कई मांगों को रखा था जिनमें प्रमुख रूप नियमितीकरण किए जाने की मांग शामिल थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया था वादा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर 2023 में अतिथि शिक्षकों की महापंचायत बुलाकर घोषणा की थी कि, अगली भर्ती से सभी अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण किया जायेगा। समय पर मांग पूरी न होने पर अतिथि शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। अब मंत्री उदय प्रताप सिंह के बयान से साफ़ जाहिर है कि, सरकार नियमतिकरण पर विचार करने वाली नहीं है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …