Breaking News

**68वीं राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: लक्ष्मी और निशा ने जीते गोल्ड मेडल!**

**68वीं राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: लक्ष्मी और निशा ने जीते गोल्ड मेडल!**

**शिवपुरी:** 68वीं राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शा. कन्या शिक्षा परिसर शिवपुरी की छात्राओं ने अद्वितीय सफलता प्राप्त की है। कुमारी लक्ष्मी बाई भिलाला और कु. निशा भिलाला ने कुराश 14 वर्ष वर्ग बालिका प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता।

यह प्रतियोगिता रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई जहां मध्य प्रदेश की राष्ट्रीय अंडर 14 बालिका कुराश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए लक्ष्मी और निशा ने अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने प्रतिस्पर्धियों को पराजित करते हुए म.प्र. के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस सफलता पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कोच शिशुपाल रघुवंशी, शिवनाथ सिंह बैस और जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार जाटव, प्रभारी प्राचार्य अर्चना शर्मा तथा उप-प्राचार्य प्रदीप झा ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …