Breaking News

शिवपुरी में टॉयलेट की खातिर घर से बाहर निकली, 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला

February 28, 2025 at 19:53 pm

शिवपुरी में टॉयलेट की खातिर घर से बाहर निकली, 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला

 

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1 बजे, जब पीड़िता टॉयलेट के लिए घर से बाहर निकली, तब आरोपी दीपक कुशवाह ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह को बंद कर उसे कल्लू राठौर के मकान में ले गया।

सूत्रों के अनुसार, वहां किराएदार अशोक कुशवाह के कमरे में दोनों आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि अशोक ने उसे पकड़ रखा था, जबकि दीपक ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए।

 

घटना के बाद, पीड़िता ने अपने परिजनों को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी दी जिसने तुरंत बैराड़ थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 70(1), 127(2), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

 

बैराड़ थाना पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 12 घंटे के अंदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …