Mar 2, 2025 at 07:41
पुलिस और जीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई: 15 लाख रुपये का तंबाकू और गुटका जब्त
पुलिस अधीक्षक, महोदय अमन सिंह राठौड़ द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी देहात, निरीक्षक रत्नेश सिंह यादव और उनकी टीम लगातार मुखबिरी कर कार्यवाही कर रही है। 
थाना देहात पुलिस और जीएसटी टीम ने झांसी-कोटा हाईवे पर ट्रक संख्या NL01 AB8427 की जांच की, जिसमें पान मसाला और तंबाकू भरा हुआ पाया गया। ई-वे बिल न होने के कारण ट्रक को थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया गया।
आज, 02.03.25 को जीएसटी डिप्टी कमिश्नर और उनकी टीम ने भौतिक सत्यापन किया और ट्रक को खाली कराया, जिसमें लगभग 136 बोरी अतिरिक्त सामग्री पाई गई। इसके चलते जीएसटी टीम ने करीब 15 लाख रुपये का माल जप्त किया और जप्ती की कार्यवाही की गई।
Manthan News Just another WordPress site