Breaking News

सड़क हादसे ने छीना पूरा परिवार: भाई की मौत की खबर सुनकर जा रही बहन की भी ट्रक से टकराकर मौत



शिवपुरी। रविवार को NH-27 पर ऐसा दर्दनाक मंजर देखने को मिला जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की अलग-अलग हादसों में जान चली गई। भाई की मौत की खबर सुनकर बहन भी हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के छबड़ा के समीर अली कार से झांसी जा रहे थे। करैरा थाना क्षेत्र के कॉलेज चौराहे पर उनकी कार एक खड़ी बस से टकरा गई, जिससे समीर की मौके पर ही मौत हो गई।

समीर की बहन सफीना खान, जो गुना की रहने वाली थीं, भाई की खबर सुनकर अपने पति इमरान खान के साथ बाइक से करैरा रवाना हुईं। रास्ते में अमोला पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल सफीना ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।पुलिस ने दोनों मामलों में पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …