Breaking News

शिवपुरी: विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर जिला अध्यक्ष जाटव गंभीर, 20 पार्षदों से की चर्चा

शिवपुरी। नगर के वार्डों में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और बुनियादी समस्याओं को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नगर के सभी 20 वार्ड पार्षदों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। पार्षदों ने सड़क, नाली, पानी, बिजली और सीसी रोड जैसे मूलभूत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।

जिला अध्यक्ष जाटव ने कहा कि सभी पार्षद भाजपा से जुड़े हैं अथवा भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय हैं। इसलिए पार्टी की ज़िम्मेदारी है कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी पार्षदों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर समस्याओं की सूची तैयार की गई है। ज़रूरत पड़ने पर ये मुद्दे श्रीमंत महाराज साहब, माननीय मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

जाटव ने जानकारी दी कि हाल ही में  विधायक द्वारा नगरपालिका को 18 करोड़ रुपये की निधि स्वीकृत की गई है, जिससे विभिन्न वार्डों में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर देशभर में जश्न का माहौल है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए शिवपुरी में भी सभी नागरिकों को समान रूप से विकास का लाभ मिले, यही भाजपा का संकल्प है।

जाटव ने साफ कहा कि भाजपा संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। हर पार्षद की बात को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके द्वारा बताई गई हर जायज़ समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Check Also

राष्ट्रभक्ति मय हुआ सम्पूर्ण क्षेत्र, घोष वादन के साथ कदम ताल करते निकले स्वयंसेवक

🔊 Listen to this राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन राष्ट्रभक्ति मय हुआ सम्पूर्ण …