Breaking News

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारियों को मिलेंगे 62 ऐच्छिक अवकाश

मध्यप्रदेश सरकार ने नए साल के सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर फाइनल कर दिया है। नए कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में सरकारी कार्यालय कुल 238 दिन खुले रहेंगे, जबकि 127 दिन दफ्तर बंद रहेंगे। इनमें शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। इसमें 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। सरकार ने कर्मचारियों के लिए 62 ऐच्छिक अवकाश भी तय किए हैं। हालांकि इनमें से कर्मचारियों को केवल तीन ऐच्छिक छुट्टियां ही लेने की अनुमति होगी। ये अवकाश अलग-अलग धर्मों, समाजों और स्थानीय पर्वों से जुड़े हुए हैं, ताकि कर्मचारी त्यौहार, आस्था और जरूरत के अनुसार छुट्टी ले सकें।

 

जारी रहेगा फाइव डे वर्किंग

सरकार ने फाइव डे वर्किंग की व्यवस्था जारी रखी है। सरकार के स्तर पर काम के घंटे बढ़ाने का प्रस्ताव भी विचाराधीन था। हालांकि इस पर कर्मचारियों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते वर्तमान व्यवस्था को लागू रखा गया। नए कैलेंडर के साथ अब कर्मचारियों और विभागों की वार्षिक कार्ययोजना भी इसी के अनुसार तय की जाएगी।

 

2025 के मुकाबले एक छुट्टी ज्यादा : वर्ष 2026 में सरकारी

कर्मचारियों को 2025 की तुलना में एक सार्वजनिक अवकाश अधिक मिलेगा। इस बार गणेश चतुर्थी को सार्वजनिक अवकाश की सूची में जोड़ा गया है।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …