Breaking News

दतिया में भाजपा का बढ़ता कुनबा: राऊरी के पटेल समाज के दर्जनों लोगों ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन*

*दतिया में भाजपा का बढ़ता कुनबा: राऊरी के पटेल समाज के दर्जनों लोगों ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन*

*​दतिया 24 मई 2026

भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर दतिया विधानसभा के ग्राम राऊरी से पटेल समाज के 40 से 50 प्रबुद्धजनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में संपन्न हुआ, जहाँ उन्होंने सभी नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
​दतिया भाजपा में लगातार हो रही इस जॉइनिंग और आमजन के बढ़ते विश्वास को आगामी समय के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय राजनीतिक जानकारों के अनुसार, आए दिन विभिन्न समाजों और क्षेत्रों से लोगों का भाजपा से जुड़ना क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और जनसमर्थन को और अधिक मजबूती प्रदान कर रहा है*

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …