*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में की जनसुनवाई, मौके पर ही समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश*
शिवपुरी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर जनसुनवाई कर क्षेत्र की जनता की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर उपस्थित हुए।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए उनका त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान शिवपुरी कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। सिंधिया ने अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित कराई तथा शेष प्रकरणों में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनता को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े, इसके लिए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाना चाहिए।
जनसुनवाई के माध्यम से केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी अपेक्षाओं, जरूरतों और क्षेत्रीय समस्याओं को करीब से जाना।
Manthan News Just another WordPress site