दतिया से डबरा जाते समय पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिखाई मानवता, घायल बाइक सवार को पहुंचाया जिला अस्पताल
दतिया। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी ने आज शाम दतिया से डबरा जाते समय मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश की।
ग्वालियर-झांसी हाईवे पर सड़क दुर्घटना के बाद एक बाइक सवार व्यक्ति बेहोशी की अवस्था में सड़क के डिवाइडर पर पड़ा हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी ने तत्काल अपनी गाड़ियों का काफिला रुकवाया और घायल व्यक्ति के पास पहुंचकर उसके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर उपचार मिल सके।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी का यह मानवीय कदम बताता है कि जनसेवा केवल पद और जिम्मेदारी तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरत के समय किसी की जिंदगी बचाने के लिए आगे आने का नाम भी है।
Manthan News Just another WordPress site