Breaking News

Kamal Nath का दावा, MP में 20 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस

LS Election 2019: CM Kamal Nath का दावा, MP में 20 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस

P इससे पहले फूल सिंह बैरया ने भी कांग्रेस ज्वाइन की थी।
भोपाल। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। शिवराज सरकार में उद्योग मंत्री और मौजूदा विधायक राजेंद्र शुक्ल के भाई विनोद शुक्ल आज कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री कमलनाथ और अजय सिंह की मौजूदगी में भाजपा विधायक के भाई अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में आए। सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष रश्मि सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इससे पहले बहुजन संघर्ष दल का कांग्रेस में विलय हुआ था और मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह बरैया कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।
कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ल के भाई और बाकी नेताओं को लेकर सीएम कमलनाथ ने कहा कि, आज जिन लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश लिया है। उन्होंने देश की और प्रदेश की तस्वीर देखी है।आज वो सच्चाई का साथ दे रहे है। कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोड़ने की है।
इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार मध्य प्रदेश में 22 से 23 सीटें जीतेगी। वहीं उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के दूसरी सीट से चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वो जिस सीट से सांसद है। इस बार भी उसी से ही चुनाव लड़ेंगे।
वहीं भाजपा में उम्मीदवारों के नाम के ऐलान में हो रही देरी पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, भाजपा को विज्ञापन देना चाहिए। उससे उन्हें बाकी बची सीटों पर प्रत्याशी जरूर मिल जाएंगे। वहीं आगे कौन कांग्रेस में शामिल होगा, इसे लेकर उन्होंने पत्ते तो नहीं खोले। बस ये कहा कि, मत पूछिए कौन आ रहा है। ये पूछिए कि हम किसे लेंगे। 

Check Also

करेरा में किन्नर आशा की गला घोंटकर हत्या, मुखिया बनने की रची गई थी साजिश!

🔊 Listen to this शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली …