Breaking News

कृषि कर्मण अवार्ड किसान हितैषी नीतियों का परिणाम – जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र

Image result for narottam mishra photosपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दतिया -जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मध्यप्रदेश को निरंतर पाँचवीं बार

कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया है। जनसंपर्क मंत्री ने इस अवार्ड का श्रेय मुख्यमंत्री

श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य में लागू की गई कृषि संवर्धन योजनाओं और किसान हितैषी

नीतियों को दिया है। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में तेजी से विकसित किए गए सिंचाई रकबे

और कृषि, जल-संसाधन, उद्यानिकी और अन्य सहयोगी विभागों के सम्मिलित प्रयासों से मध्यप्रदेश ने

राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर पाँचवें साल यह उपलब्धि प्राप्त की है। गेहूँ के उत्पादन में मध्यप्रदेश देश का

अग्रणी राज्य बना है। डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कृषि कर्मण अवार्ड के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित प्रदेश

के सभी कृषक बंधुओं और कृषि विकास में सहयोगी जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को

बधाई दी है।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …