Breaking News

ग्रामोदय से भारत उदय के तहत बामोरकला सेक्टर के ग्राम खेरोदा में महिला संसद आयोजित

मंथन न्यूज शिवपुरी! ग्रामोदय से भारत उदय के अंतर्गत बामोरकला सेक्टर के ग्राम खेरोदा में शनिवार को महिला संसद का आयोजन द्वितीय दिवस पर किया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही।इस अवसर पर महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक श्रीमती सुभद्रा तोमर,स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अमित पांडे, सरपंच महेंद्र सिंह यादव,सचिव मनमोहन शर्मा ,शिक्षकगण सहित आशा,anm कार्यकर्त्ता,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिकाएं,और तमाम महिलाएं मौजूद थी।
महिला संसद में पर्यवेक्षक श्रीमती सुभद्रा तोमर ने महिला बाल विकास की लाडली लक्ष्मी,मातृत्व सहायता,लालिमा अभियान,चना बैंक तथा अन्य योजनाओं से सम्बंधित जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अमित पांडेय ने गर्भवती महिलाओं,धात्री माताओ और किशोरी बालिकाओं एवं अन्य महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया ।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …