Breaking News

बरखा सिंह ने थामा भाजपा का दामन, राहुल पर लगाए थे गंभीर आरोप

बरखा सिंह ने थामा भाजपा का दामन, राहुल पर लगाए थे गंभीर आरोप
 मंथन न्यूज़ नई दिल्‍ली [ जेएनएन ] । कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाली बरखा सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्‍होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गुरुवार को बरखा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख अजय माकन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
बरखा जिस तरह राहुल गांधी पर सवाल उठा रही थीं, उससे यह तय माना जा रहा था कि कांग्रेस कभी भी उनको निष्‍कासित कर सकती है। हालांकि, निष्‍कासन के पहले गुरुवार को ही बरखा सिंह ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्‍तीफा भेज दिया था। 
यह भी पढ़ें: माकन पर बरसीं बरखा सिंह, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

राहुल पर दागे थे सवाल

बरखा ने कहा था कि राहुल गांधी मानसिक तौर पर पार्टी का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के चीफ अजय माकन पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। बता दें कि बरखा दिल्ली में पार्टी की महिला शाखा की अध्‍यक्ष के पद पर थीं।

बरखा सिंह ने कहा था, ‘राहुल गांधी तथा अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तीकरण तथा महिला सुरक्षा मुद्दों का इस्तेमाल केवल वोट लेने के लिए किया। मुद्दे से उनका कोई लेना-देना नहीं है।’

उन्होंने कहा था कि ‘मौजूदा संगठन में जब मैं खुद असुरक्षित थी, तो फिर उस संगठन में रहकर मैं महिलाओं को कैसे सशक्त कर सकती थी।’

बरखा सिंह ने पार्टी के उपाध्यक्ष की क्षमता पर सवाल उठाने वाले पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘राहुल गांधी अक्षम हैं. इसी वजह से कई नेता पार्टी छोड़ गए हैं।’

इससे एक दिन पहले गुरुवार को बरखा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख अजय माकन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

बरखा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) की महिला इकाई के पद से इस्तीफा देते हुए कहा था, “राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं।”

– See more at: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-ncr-congress-leader-barkha-singh-joins-bjp-15899984.html#sthash.bbDAbJGz.dpuf

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …