Breaking News

स्कूलों में रोज फहराना होगा राष्ट्रीय ध्वज, आदेश जारी –

मंथन न्यूज़ भोपाल। मप्र के स्कूलों में अब रोजाना राष्ट्रीय ध्वज फहराना होगा। राष्ट्रीय झंडा संहिता का हवाला देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है।स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने स्कूलों में रोजाना झंडा फहराने की घोषणा की थी।
उसी घोषणा के तहत यह आदेश जारी किए गए हैं, जो सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों पर भी लागू होगा। पिछले कई दिनों से स्कूल शिक्षा विभाग मशक्कत कर रहा था कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने को किस नियम के तहत लागू करवाया जाए।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक निजी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले स्कूल भी शामिल रहेंगे। आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय झंडा संहिता 2002 में शैक्षणिक संस्थाओं में झंडा फहराने को लेकर निर्देश दिए हुए हैं, उसी के अनुसार ध्वज फहराया जाए।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
– झंडा फहराया जाए तो उसकी स्थिति सम्मानपूर्वक और विशिष्ट होनी चाहिए।
– क्षतिग्रस्त व अस्त-व्यस्त झंडा प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए।
– एक ही ध्वज दंड से अन्य झंडों के साथ राष्ट्रीय ध्वज न फहराया जाए।
– किसी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर न लगाया जाए।

flag 2017316 232248 16 03 2017

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …