Breaking News

पर्रिकर को कांग्रेस की चुनौती, SC ने मंजूर की अर्जी

arun jaitley 13 03 2017

मंथन न्यूज़ दिल्ली –मनोहर पर्रिकर ने गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। पर्रिकर ने पीएम मोदी को अपना इस्तीफा सौंपा, पीएमओ ने उसके इस्तीफे को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा था, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया। इधर कांग्रेस ने मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री बनाने पर आपत्ति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। इससे पहले भी अरुण जेटली के पास रक्षा मंत्रालय का प्रभार था। गोवा विधानसभा चुनाव के बाद तेजी से बदले सियासी घटनाक्रम में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
पर्रिकर 14 मार्च की शाम पांच बजे गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी को समर्थन देने वाली एमजीपी के नेता सुधीर ढवलीकर को उपमुख्य‍मंत्री बनाया जा सकता है।
इससे पहले गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को सरकार बनाने का न्योता दिया। पर्रिकर ने रविवार को ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने शपथ ग्रहण के बाद 15 दिनों के भीतर पर्रिकर को बहुमत साबित करने को कहा है।
भाजपा को गोवा की सत्ता में लाने के लिए 9 विधायकों की जरूरत है। ऐसे में भाजपा अपने पुराने सहयोगी एमजीपी का मिलता समर्थन की उम्मीद थी। जो कि पर्रिकर के सीएम कैंडिडेट बनने के बाद और मजबूत हो गयी। ढवलीकर के मनोहर पर्रिकर और भाजपा से बरकरार रिश्तों में खटास तब आयी जब लक्ष्मीकांत पार्सेकर को गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …