Breaking News

बिजनौर में बोले मोदी, गूगल पर राहुल गांधी पर बने चुटकुले सबसे ज्यादा

modi-in-bijnaur 2017210 143310 10 02 2017मंथन न्यूज़ बिजनौर।-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वर्धमान डिग्री कालेज के मैदान में शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 11 मार्च को अखिलेश यादव का कच्‍चा चिट्ठा खुलेगा। उन्होंने कहा कि आज जयंती पर संत रविदास के चरणों में आदरपूर्वक नमन करता हूं। मानव कल्याण के लिए उनका सम्मान करता हूं। मन चंगा तो कठौती में गंगा ये संदेश संत रविदास ने दिया। ऐसा ही भाजपा कर रही है, हम सबको साथ लेकर चल रहे हैं। अखिलेश पर तंज कसा कि कांग्रेस के जिस नेता से खुद कांग्रेस के बड़े नेता किनारा कर रहे हैं उसे ही गले लगा लिया। पीएम मोदी ने कहा कि गूगल पर राहुल गांधी पर बने चुटकुले सबसे ज्यादा हैं। प्रदेश की बदहाल कानून व्‍यवस्‍था के लिए अखिलेश सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया।

उत्‍तर प्रदेश को दो कुनबों से बचाना है: मोदी
बिजनौर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बुलंदशहर में रेप कांड हुआ तो समाजवादी पार्टी के नेताओं ने घिनौनी बयानबाजी की, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मीडिया को कठघरे में खड़ा किया। क्या अखिलेश यादव क्राइम रिकार्ड को झूठलाएंगे। बुलंदशहर हाईवे कांड पर मां-बेटी के ऊपर जुल्म चलता रहा पर सपा को कोई चिंता नहीं, सपा के एक नेता जो मलाई काट रहे है, सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट में जाकर माफी मांगनी पड़ी। ये ऐसा कुनबा है जिसने अपनी जाति के कुछ लोगों को भला किया, नोएडा में एक व्यक्ति जो इंजीनियर था, मायावती जी का बड़ा निकट था, भ्रष्टाचारी, वह जेल गया, समाजवादी पार्टी सरकार ने कहा था कि मायावती के कार्यकाल में जितने भ्रष्टाचारी है, उनको ठिकाने लगा देंगे पर अखिलेश यादव ने उन्हें ठिकाने नही लगाया बल्कि उन्हें अच्छे ठिकाने पर बैठा दिया हमने सीबीआई जांच बैठाई तो सपा सरकार इसके विरूद्ध सुप्रीम कोर्ट चली गई। आज हमारी ताकत के चलते जेल में सड़ रहा है।
एक कुनबे के नेता लगाते हैं आलू की फैक्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक कुनबा ऐसा भी है जो फैक्‍ट्री में आलू बनाने की सोच रहा है। हमने 25 लाख गन्‍ना किसानों को भुगतान के लिए 22 हजार करोड़ अपनी तिजोरी से दिया। 32 लाख किसानों के खाते में पैसा जमा कराया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। गंठबंधन पर कहा कि एक कुनबे ने 70 साल मे देश को तबाह किया, दूसरा उत्‍तर प्रदेश को बर्बाद कर रहा है। कहा कि दो कुनबों से यूपी को बचाना है
हर जिले में बनेगा चौधरी चरण सिंह किसान कल्याण कोष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब चौधरी चरण सिंह पीएम बने थे तो खाद के दाम कम हुए थे। अब उसके बाद पहली बार कोई ऐसी सरकार आई है, जिसने खाद के दाम कम किए। मैं चौधरी चरण सिंह की राह पर चलने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने जो किसानों के प्रति रास्ता दिखाया है, उसी पर चलने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि मैं सासंद के नाते एक आग्रह करूंगा कि यूपी के हर जिले में सरकार के खजाने से करोड़ो रुपए निकालकर चौधरी चरण सिंह किसान कल्याण कोष बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार है, वहां 53 फीसद किसानों का फसल बीमा हुआ। महाराष्ट्र में भी करीब पचास फीसद फसल बीमा हुआ लेकिन यूपी में सिर्फ 14 फीसद किसानों का फसल बीमा हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से पूछा सरकार किस लिये होती है जनता के लिए, रक्षा के लिए, रोजगार देने के लिए होती है, लेकिन समाजवादी पार्टी सरकार ने एेसा कुछ नहीं किया। पूछा क्या यूपी सरकार किसानो का भला किया। बहन बेटियों की रक्षा की, इसलिए ऐसी सरकार को उत्तर प्रदेश से निकालना है, बलिया से बिजनौर तक परिवर्तन की लहर चल रही है।
अखिलेश यादव की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, ये सरकार किसी का भला नहीं कर सकती है। सरकार गरीबों के लिए होती है, ईमानदारों के लिए होता है, लेकिन यूपी की सरकार सज्जनों की रक्षा करने वाली नहीं है। पूरा उत्तर प्रदेश पूरी ताकत के साथ मेरे साथ खड़ा हो गया था, इसलिए देश को स्थिर सरकार मिली है।

                                           पूनम पुरोहित 

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …