50 महिलाएं बनीं सदस्य
महिला अपराध, दुष्कर्म, घरेलू हिंसा, बाल विवाह समेत तमाम सामाजिक बुराईयों के रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान विक्रमपुर में 50 महिलाओं को समर्थ संगनी समूह में जोड़ा गया है। चौकी प्रभारी स्वाती शर्मा ने बताया कि कुछ महिलाएं अपने साथ होने वाले अपराधों की शिकायत थाने तक करने में डरती है। ऐसे में समूह तक यह बात पहुंचने पर पुलिस महिला को आवश्यक मदद करेगी। पुलिस के नंबर भी महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में जागरुकता रैली भी निकाली जाएगी।
पूनम पुरोहित
Manthan News Just another WordPress site