Breaking News

35 हजार कर दिया वेतन फिर भी हड़ताल, ये तो हद है सख्ती से निपटो’ मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री की बात का समर्थन किया।

मंथन न्यूज़ भोपाल –हमने अध्यापकों का वेतन 35 हजार रुपए तक कर दिया। ज्यादातर मांगे पूरी कर दीं, फिर भी ये हड़ताल कर रहे हैं। ये तो हद है, अब इनसे सख्ती से निपटो।

ये निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक में दिए। बैठक में अध्यापकों को लेकर कोई विषय नहीं था, पर मुख्यमंत्री को जब अध्यापकों द्वारा शिक्षा विभाग में संविलियन, वेतनमान की विसंगति दूर करने सहित विभिन्न् मांगों को लेकर भोपाल में संकल्प रैली निकालने की बात का पता चला तो वे नाराज हो गए।
shivraj 201719 234036 09 01 2017
उन्होंने कहा कि हमने अध्यापक संवर्ग को कई सुविधाएं दी हैं। इनका वेतन 35 हजार रुपए तक कर दिया है। लगातार सेवाओं में सुधार करते जा रहे हैं। इसके बाद भी जब परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है, तो ये पढ़ाने की जगह हड़ताल, धरना व प्रदर्शन कर रहे हैं, ये तो हद है। अब सख्ती के साथ निपटा जाए। बैठक में ज्यादातर मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री की बात का समर्थन किया।

                                            पूनम पुरोहित 

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …