मंथन न्यूज़ भोपाल –नर्मदा नदी के संरक्षण को लेकर शिवराज सरकार के नमामि देवि नर्मदे अभियान को अब मध्य प्रदेश से निकालकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की तैयारी है।इसे लेकर सरकार के स्तर पर तेजी से तैयारी चल रही है।
जिसके तहत देश-दुनिया के तमाम बड़ी शख्सियतों से संपर्क साधा जा रहा है। फिलहाल अब तक योगगुरु बाबा रामदेव, अध्यात्मिक संत श्री श्री रविशंकर, प्रख्तात पर्यावरणविद सुनीता नारायण जैसी शख्सियतों ने इसमें शामिल होने की स्वीकृति दे दी है। नर्मदा के संरक्षण को लेकर यह अभियान 11 दिसंबर से शुरु हुआ है।

अभियान में इसके अलावा भी जिन प्रमुख लोगों ने शामिल होने की स्वीकृति दी है,उनमें शंकराचार्य स्वरुपानंद, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी,पंडित जशराज, रावतपुर सरकार, भय्यूजी महराज आदि नाम शामिल है।
अभियान की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के सरकार के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा भी देश व दुनिया के तमाम बड़ी शख्सियतों से संपर्क साधा जा रहा है।इनमें बौद्ध धर्म के अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के अलावा लंदन, जर्मनी आदि देशों के नदी संरक्षण पर काम करने वाले बड़े विशेषज्ञों से भी संपर्क साधा गया है।
मिश्रा का दावा है कि नदी संरक्षण को लेकर यह विश्व का सबसे बड़ा अभियान है। जिसे इतना ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है। बता दें कि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नर्मदा नदी के संरक्षण को लेकर 144 दिनों का यह जन जागरण अभियान शुरु किया है।जो 16 जिलों के 11 सौ गांवों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 11मई को पुन: अमरकंटक में ही खत्म होगी।
अभियान को अब मिला अमिताभ बच्चन का भी साथ, पत्र लिखकर सहारा
नमामि देवे नर्मदे अभियान को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सराहा है।उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिखकर अभियान का सराहना की और कहा कि वह इस अभियान को सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जरूर पहुंचाएंगे।
राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव एस के मिश्रा ने बताया कि महानायक अमिताभ बच्चन ने विदेश प्रवास के चलते अभियान में शामिल होने में असमर्थता जताई है।उन्होंने बताया कि उनका राज्य सरकार को हाल ही में मिला है। जिसमें उन्होंने नर्मदा नदी के इस संरक्षण अभियान की सराहना की है।
इंटरनेशनल मीडिया से भी की मुलाकात
अभियान की ब्रांडिंग के सिलसिले में दिल्ली में जमे जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा,प्रमुख सचिव एस के मिश्रा, आयुक्त जनसंपर्क अनुमप राजन ने सोमवार को इस सिलसिले में कुछ अंतराष्ट्रीय मीडिया से भी मुलाकात की है। इस दौरान भी उन्होंने सभी को नर्मदा नदी के संरक्षण अभियान की जानकारी दी है।
पूनम पुरोहित
Manthan News Just another WordPress site