
हुआ यूं कि कंपू स्थित एएसएफ ग्राउण्ड पर 26 जनवरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी सुमन उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान जब मंत्री ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन शुरु तो उन्हें उसे पढऩे में असहजता हुई। वे मुश्किल से संदेश के 50 शब्द ही पढ़ सकीं। जिनमें से कुछ शब्द गलत थे। वे – निमार्ण जैसे मामूली शब्द को भी पढऩे में कई बार रुकीं। जिसके बाद उन्होंने ग्वालियर कलेक्टर भरत यादव से संदेश को पूरा पढऩे को कहा और माइक से दूर जाकर खड़ीं हो गईं। कलेक्टर भरत यादव ने मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। आपको बता दें कि इमरती देवी 12 वीं पास है और डबरा विधानसभा सीट से लगातार तीन चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी हैं।
मानी जाती हैं सिंधिया की खास
इमरती देवी पिछले 3 विधानसभा चुनाव में लगातार डबरा विधानसभा सीट से जीत दर्ज कराती चलीं आ रही हैं। 2018 के चुनावों में उन्होंने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। वर्तमान में वह म.प्र केबिनेट में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मंत्री हैं। वे कागं्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की खास मानी जाती हैं। म.प्र विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे पहले खुले मंच से सिंधिया को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मां इमरती देवी सुमन ने ही उठाई थी। डबरा विधानसभा सीट के चुनाव लडऩे के दौरान ही इमरती देवी ने अपनी जीत 50 हजार से ज्यादा वोट से होनी की भविष्यवाणी कर दी थी। हमेशा अपने देशी अंदाज के लिए चर्चा का विषय रहने वाली मंत्री 12 वीं पास हैं लेकिन फिर भी वह मुख्यमंत्री का संदेश नहीं पढ़ सकीं।
यहां विशेष भोज
इस बार सिकंदर कंपू स्थित शासकीय हाईस्कूल में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के तहत विशेष भोज रखा गया है। जिसमें महिला एंव बाल विकास मंत्री इमरती देवी समेत अन्य अतिथि शामिल होंगे।
Manthan News Just another WordPress site