Breaking News

कांग्रेस के हाथों से छिन सकता है एक और राज्य, एमपी-छत्तीसगढ़ में संशय बरकरार

भोपाल. मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स आ गए हैं। मध्यप्रदेश के लिए अब तक आए सर्वे में संशय की स्थिति बनी हुई है। सर्वे अलग-अलग है किसी में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है तो कोई भाजपा को बढ़त बता रहा है। राजस्थान के 6 सर्वे में से 4 में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के सर्वे में अभी तक संशय बना हुआ है कि आखिर सरकार किसकी बन रही है। सत्तारूढ़ भाजपा को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। वहीं, मिजोरम में कांगर्ेस को झटका लग सकता है यहां से कांग्रेस सत्ता से बाहर हो सकती है। मिजोरम में एमएनएफ सत्ता हासिल कर सकती है। पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

 

एमपी छत्तीसगढ़ में संशय बरकरार: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सर्वे में संशय बरकरार है। यहां किसी भा दल को लेकर स्थिति साफ नहीं दिख रही है। कुछ सर्वे भाजपा की दोनों राज्यों में वापसी बता रहे है, जबकि कुछ कांग्रेस को सत्ता मिलती बता रहे हैं। तो कुछ सर्वे दोनों दलों को स्पष्ट बहुमत से कुछ दूर बता रहे हैं। वहीं, अगर वोट फीसदी की बात करें तो मध्यप्रदेश में भाजपा को 41.5 फीसदी वोट मिलने के अनुमान हैं तो बीजेपी को 40 फीसद वोट मिल सकते हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा को 42 फीसदी और कांग्रेस को 37 फीसदी वोट मिल रहा है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह एक बार फिर से सरकार बनाने में सफल हो सकते हैं।

त्रिशंकु बनी सरकार तो क्या होगा: मध्यप्रदेश में कई सर्वे ने किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है। ऐसे में अगर प्रदेश में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है तो छोटे दलों की भूमिका बढ़ जाएगी। मध्यप्रदेश ने बसपा तीसरा सबसे बड़ा दल है अगर पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर निर्दलीय और दूसरी पार्टियों के सहारे सरकार बनाई जा सकती है। भोपाल में बीजेपी को बढ़त मिल रही है। भोपाल संभाग की 20 सीटों में से कांग्रेस को 4 सीट, बीजेपी को 16 सीट मिलती दिख रही हैं। वोट शेयर की बात करें तो भोपाल क्षेत्र में कांग्रेस को 39 फीसदी वोट, बीजेपी को 46 फीसदी वोट मिल रहा है, जबकि अन्य को 15 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। अगर किसी को बहुमत नहीं मिलता है तो मध्य प्रदेश में बसपा और छत्तीसगढ़ में बसपा व अजीत जोगी का गठबंधन नई सरकार में निर्णायक हो सकता है।

 

बुंदेलखंड में मुश्किलें: राज्य के बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी के कांटे की टक्कर की स्थिति है। इस क्षेत्र में बीजेपी को 14, कांग्रेस को 14 और अन्य को 1 सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल से लग रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक राजय के मालवा क्षेत्र में कांग्रेस 25 सीटें तो बीजेपी को 29 सीटें मिलने का अनुमान हैं। वोट शेयर के मुताबिक मालवा में कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिल सकता है जबकि बीजेपी को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

देखें एग्जिट पोल

एबीपी न्यूज के सर्वे कांग्रेस को आगे बताया गया है। जबकि बीजेपी पीछे चल रही है।
भाजपा-126
कांग्रेस-94 
अन्य-10

सी-वोटर्स

सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को बताया सबसे बड़ी पार्टी।
आज तक सर्वे
कांग्रेस 104-122
भाजपा 102-120
अन्य 4-11
न्यूज 18
भाजपा 102-120
कांग्रेस 104-122

Check Also

पारिवारिक विवाद बना आगजनी का कारण, बेटे का घर जलकर राख, लाखों की क्षति

🔊 Listen to this रन्नौद क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने विकराल रूप ले लिया, जब …