जयपुर, जेएनएन। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया है इस चुनाव में कांग्रेस विकास और सुशासन का हाईवे छोड़ कर मजबह, जति की अंधेरी गलियों में भटक रही है। यह कांग्रेस की हताशा को दिखा रहा है। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि चुनाव वाले पांचों राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है।
राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए राजनाथ सिंह ने जयपुर में रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान में वसुंधरा राजे को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा हैं। यहां कांग्रेस हताशा की स्थिति में हैं और जाति गोत्र की चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत इस समय दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था है। भारत आगे बढ़ रहा है और हर भारतवासी के लिए गौरव का विषय है। केंद्र में भाजपा की सरकार है और आगे भी रहने वाली है, इसलिए यहां के लोगों की पहली पसंद भाजपा ही रहेगी। लोग नहीं चाहेंगे कि राजस्थान फिर से बीमारू राज्यों की श्रेणी में आए। वसुंधरा राजे ने कुछ करिश्माई काम किए हैं। 50 वर्ष में जो कांग्रेस ने किया है, उससे कई गुना काम यहां हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले हिंदू और हिंदुत्व के शब्द से भी परहेज करती थी, लेकिेन हमसे इसकी परिभाषा पूछ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जीत के लिए सारे हथकंडे अपना रही है। मंदिर के दौरे तक किए जा रहे हैं, लेकिन मंदिर गाय उनके लिए चुनावी मुद्दा हो सकत है। हमारे लिए यह सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग हैं। राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस जीत के लिए सामाजिक समरसता तोड़ने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विश्वाास का संकट पैदा किया है, क्योंकि कांग्रेस सरकारों की कथनी व करनी मे काफी अंतर रहा है। इससे विश्वास का संकट पैदा हुआ है। भाजपा सभी राज्यों में इसे एक चुनौती मानती है और हमने राज्यों से कहा है कि हम वादा वहीं करें, जो हम कर सकते हैं।
देश की सुरक्षा के विषय में उन्होंने कहा कि मैं यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि देश सुरक्षित है। जो नक्सलवाद 80-90 जिलों में फैला हुआ था, वह अब घट कर आठ नौ जिलों तक सीमित हो गया है। तीन से पांच वर्ष में नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा। माओवाद को अपनाने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उत्तर-पूर्व मे भी शांति हुई है। आतंकवाद भी अब कश्मीर तक सिमट कर रह गया है। साढ़े चार साल में इसकी कोई बड़ी वारदात सामने नहीं आई है। इसके लिए सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां बधाई की पात्र हैं। कश्मीर में पंचायतों के चुनाव हुए हैं और अच्छा मतदान हुआ है। हम कश्मीर को राजनीतिक प्रक्रिया से खड़ा कर रहे हैं।
आतंकवाद पूरी तरह पाक समर्थित
उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि आतंकवाद पूरी तरह पाक समर्थित है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने गुजरे जमाने से बाहर आने की बात कही है, लेकिन उन्होंने कश्मीर को अहम मुद्दा बताया है। राजनाथ ने कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मुद्दा कश्मीर नहीं है। मुद्दा सिर्फ आतंकवाद है और पाकिस्तान इस पर बात करना चाहता है तो हम तैयार हैं। हम आतंकवाद से निपटने में पाकिस्तान का सहयोग करने के लिए भी तैयार है।
सर्जिकल स्ट्राइक की तो उजागर क्यों नही की
राहुल गांधी के सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के दावे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार के समय ऐसा हुआ था तो कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसने इसे उजागर क्यों नहीं किया। यह सैनिकों साहस और पराक्रम का विषय है और इसकी चर्चा जरूर होनी चाहिए।
Check Also
लाडली बहना योजना: सरकार ने दी स्पष्टता, नहीं बढ़ेगी राशि ₹3000
🔊 Listen to this Jan 8, 2025 at 08:29 लाडली बहना योजना: सरकार ने दी …