Breaking News

मध्‍यप्रदेश का भविष्‍य तय करेगा यह चुनाव : PM मोदी


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल तीन दिन ही बाकी है। 26 नवंबर को दोपहर तीन बजे पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदिशा के बाद जबलपुर में सभा ले रहे हैं। उधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव टीकमगढ़ और जतारा में की चुनावी सभा। कांग्रेस नेता की सचिन पायलट की माचलपुर(राजगढ़), सुसनेर में सभा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान आमला, मांधाता, बागली, बरोठा (हाट पिपल्या), बड़ौद (आगर), आलोट, खाचरौद, मालीपुरा, उन्हैल एवं घट्टिया में सभा। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम मंडीदीप और घोड़ाडोंगरी में सभा। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की आठनेर (बैतूल), बतकाखापा, नंदनवाड़ी, पांर्ढुना, बिछुआ, चंदनगांव, सुकलुंढाना, उठखाना, गुलबर्रा, शिकारपुर (छिंदवाड़ा) में सभा। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी, रन्नौद (कोलारस), करही व विजयपुर, रामपुर (सबलगढ़), कैलारस (जौरा) में सभा और मुरैना व ग्वालियर में रोड शो है।

HighLights
28 नवंबर को होना है विधानसभा चुनाव।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदिशा और जबलपुर में सभा।

अखिलेश यादव टीकमगढ़ और जतारा में, सचिन पायलट माचलपुर और सुसनेर में।

25 November 2018
07:11 PM
मध्‍यप्रदेश को अब नई ऊंचाइयों पर ले जाना है इसमें आपके सहयोग की आवश्‍यकता है। विकास के लिए फि‍र भाजपा को मौका दीजिये। 

07:10 PM
 लोगों ने कांग्रेस के मामा देखे और भाजपा के मामा के भी काम देखे हैं। आज मप्र का मेरा चुनाव अभियान पूरा हो रहा है। मेरा आग्रह है कि वे 55 साल अब मत आने देना है। विकास की जो यात्रा 15 साल चली है उसे जारी रखिये।

07:08 PM
 कांग्रेस के लोग वादे तो करते हैं पर पूरे नहीं करते। हमने वादे नहीं काम किया है। 

07:08 PM
 कांग्रेस की सरकार रिमाेट पर चलती थी। हमने डिफेंस में मेक इन इ‍ंडिया का बीड़ा उठाया है। जबलपुर में इसके लिए काम होगा।

07:04 PM
 शिवराज सरकार ने शून्‍य प्रतिशत पर किसानों को कर्ज दिया। हमने आधारभूत सुविधाएं लोगों को मुहैया करवाई हैं। 

07:04 PM
 हमने स्‍वामीनाथन कमीशन की सिफारिशें लागू की। विपक्षी दल जवाब दें उन्‍होंने क्‍या किया। हमने किसानों को कर्ज से बचाया। हमारी सरकार में सीधा जनता को लाभ मिलता है।

07:01 PM
 पहले की सरकार में बिचौलियों की अहम भूमिका थी। हमने इसे खत्‍म कर दिया।

07:00 PM
 हमारा सपना है कि देश के उज्‍जवल भविष्‍य के लिए बच्‍चों को पढ़ाई, किसान को सिंचाई, बुजुर्गों को दवाई, युवाओं को रोजगार जैसे मुद्दों पर काम करें।

06:57 PM
 जो पार्टी अपने नेता को खुद सीरियस नहीं लेती उन्‍हें आप सीरियस ले सकते हैं क्‍या। 

06:56 PM
 पांच लाख से ज्‍यादा नौजवानों को हमने रोजगार दिया है। विकास के रास्‍ते खोले हैं। हमारे काम की प्रगति इसका गवाह है। 

06:55 PM
 कांग्रेस को एक के बाद कई प्रदेशों की जनता ने नकार दिया है। जनता ने कांग्रेस का तिरस्‍कार कर दिया। 

06:55 PM
 जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।मोदी ने कहा कि काम कैसे होता है यह हमने करके दिखाया है।

06:54 PM
 दिग्विजय सिंह के समय लोगों की आय निचले स्‍तर पर थी। वहीं चार साल में केंद्र में मैडम की सरकार ने क्‍या किया यह आपको पता है। 

06:53 PM
 ये चुनाव सरकार बनाने का नहीं देश और प्रदेश का भविष्‍य तय करने का भी है। 

06:52 PM
कांग्रेस का आज बंगाल में नामोनिशान नहीं है। जिनका इतिहास कुछ करने का नहीं उनका काम कुछ नहीं।

06:52 PM
केंद्र सरकार ने मध्‍यप्रदेश के सात शहरों को स्‍मार्ट सिटी बनाने का बीड़ा उठाया है। आप तय कीजिये कि क्‍या आपको जनता का शोषण करने वाली सरकार चाहिये।

06:51 PM
 चालीस साल से यूपी में लोगों ने कांग्रेस को घुसने नहीं दिया। कांग्रेस के राज में जनता त्रस्‍त हो गई थी। आज माता नर्मदा न होती तो गुजरात के लोगों का क्‍या होता।

06:50 PM
 याद रखिये न दरबारी, न राजा, न महाराज इस बार फि‍र से शिवराज। मप्र में भाजपा ने शिवराजजी के नेतृत्‍व में हर क्षेत्र में विकास किया है।

06:49 PM
 आज देश को केवल भाजपा से ही अपेक्षा है। कांग्रेस वाले अपना नेता ही तय नहीं कर रहे हैं। वे जनता से कुछ छिपा क्‍यों रहे हैं। जिनका आप के प्रति विश्‍वास नहीं है क्‍या आप ऐसे लोगों को वोट देंगे।

06:46 PM
 आज लोग कांग्रेस से इतने त्रस्‍त हो गए कि कई राज्‍याें में कांग्रेस का नामोनिशान भी नजर नहीं आता।

भाजपा ने अपने शासन के पाई-पाई का हिसाब दिया है। एक बार फि‍र मुझे मां नर्मदा की गोद में आने का हिसाब मिला है।

आपकी एक गलती आपको फि‍र कुशासन की ओर ले जा सकती है इसका निर्णय आपको करना है। इस पर विचार करें।

 जनता के सपनों को साकार करने के लिए इस सरकार ने अपने सपनों की आहुति दी है। ऐसी सरकार पिछले 15 साल में आपने देखी है। 55 साल के कुशासन का कच्‍चा चिट्ठा और 15 साल के सुशासन का लेखाजोखा भी आपके सामने है।

 यह चुनाव मध्‍यप्रदेश का भविष्‍य तय करने के लिए है। यह युवाओं का भाग्‍य तय करेगा।
 विदिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा हुई समाप्त। जबलपुर के लिए हुए रवाना।
 पीएम ने कहा कि विदिशा में एक भी कांग्रेस वाला जीतना नहीं चाहिए। आजकल कांग्रेस सोशल मीडिया में झूठ चला रही है। सोशल मीडिया में कोई भी खबर आए तो पहले चेक कर लेना। आप जाग जाइये, कांग्रेस के झूठ से जाग जाइये। दिल्ली और भोपाल का कमल छाप इंजन प्रदेश को नई ऊचाइयों तक ले जाएगा।


 पीएम मोदी ने कहा- कर्नाटक में किसान आंदोलन कर रहे हैं, रास्ते में उतर रहे हैं। उन्होंने किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। 2008 में सरकार रिकॉर्ड के मुताबिक देश के किसानों का कर्ज 6 लाख करोड़ रुपए था। कितना माफ किया सिर्फ 60 हजार करोड़ रुपए किया। उसमें भी 30-35 लाख लोग ऐसे निकले जो किसान ही नहीं थे।

04:22 PM
नरेंद्र मोदी बोले- रोजगार के नाम पर युवाओं को भड़काने का काम किया जा रहा है। हमने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत नौजवानों को कर्ज देने की शुरुआत की। अब तक 14 करोड़ लोन स्वीकृत किए गए है। इसमें एक करोड़ मध्य प्रदेश के हैं, जिन्होंने अपने बलबूते पर रोजगार का काम शुरू किया है। यह सारे ज्यादातर पहली बार बैंक से कर्ज लेने वाले लोग है। हम किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लेकर आए हैं।

04:20 PM

नरेंद्र मोदी बोले- कांग्रेस पार्टी रो रही है, मोदी ने नोटबंदी कर दी। मैंने फर्जी कंपनियां बंद करा दी। ये फर्जी कंपनियां पकड़ी गई, इसके बाद मां-बेटा भी जमानत पर घूम रहे हैं। उनका यह जो चरित्र है उसको हमें पहचानने की जरूरत है।

04:17 PM

 पीएम बोले- कांग्रेस के नेता मुंह दिखाने नहीं आते, सुषमा जी का कुछ समय अस्पताल में गया, लेकिन उन्होंने कभी यहां विकास में कमी नहीं आने दी। जिस तेजी से हम काम कर रहे हैं, विकास की यात्रा को हम आगे बढ़ा रहे है। यहां वीडियो सामने आ रहे है, जिसमें कमलनाथ कह रहे हैं, 90 प्रतिशत वोट देता। क्या आप इस तरह से लोगों को बांटेंगे।

04:15 PM
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- मैडम की केंद्र की सरकार में मप्र में चार साल में 90 किमी हाईवे बने। पिछले चार साल में हमने 100 गुना ज्यादा काम किया। चार साल में सड़कों का काम 8 हजार किमी तक पहुंच गया। अगर कांग्रेस की स्पीड से चलते तो कितने समय में ये काम होता। यह तो दिल्ली और भोपाल का भाजपा का डबल इंजन ने इसे तेजी से किया।

04:13 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- एक बार उत्तर प्रदेश से कांग्रेस गई तो वहां उसे कोई पूछने वाला नहीं है। जहां से कांग्रेस के प्रधानमंत्री आए। बिहार से कांग्रेस गई तो अब तक वापस नहीं आई। उड़ीसा से कांग्रेस गई तो वहां भी नहीं आई। बंगाल में कांग्रेस गई तो अब तक नहीं आई। आपके पास गुजरात से कांग्रेस गई, 30 साल हो गए आज गुजरात में कांग्रेस को कोई पैर रखने नहीं देता है। तमिलनाडु, आंध्र, तेलंगाना देख लिजिए कांग्रेस का क्या हाल है।

04:10 PM
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- जो कुछ नहीं कर पाए वो आगे कुछ कर पाएंगे यह भरोसा करना सबसे बड़ी गलती होगी। आज मैं आपके पास विकास का हिसाब देने आया हूं और कांग्रेस से हिसाब मांगने भी आया हूं। कांग्रेस को पल-पल का हिसाब देना चाहिए। आपके 55 साल और मप्र में शिवराज जी के 15 साल का शासन। 55 साल में कांग्रेस ने जो किसानों की फसल खरीदी थी, उससे सात गुना ज्यादा शिवराज जी की सरकार ने खरीदी है।

04:07 PM

 पीएम मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी में हिम्मत हैं तो कांग्रेस के कार्यकाल और शिवराज जी के कार्यकाल में हुए कामों को मिला लें। उनके एक नेता दिग्गी राज ने कहा कि मेरे जाने से वोट कटते हैं। अरे दिग्गी राजा आपके जाने से वोट नहीं कटते, लोगों को वो दौर याद आ जाता है जब आपकी सरकार थी और वो गुस्सा हो जाते हैं। यहां जो 35-40 साल के लोग बैठे हैं, उन्हें पता है कि कांग्रेस के शासन में उन्होंने कितनी मुसीबत झेली हैं।

04:02 PM
 मोदी ने कांग्रेस में नामदार की इजाजत के बिना कोई भी नेता कुछ नहीं बोल सकता। ये तो नामदार ही हैं जो अपने नेताओं से बुलवाते हैं। अब उन्होंने मप्र के युवाओं पर भी आरोप लगा दिया कि यहां के युवा परीक्षा में चोरी करते हैं। कांग्रेस के नेताओं के कितना संतुलन खो दिया है इसका यह जीता जागता उदाहरण है।

04:01 PM
 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस पार्टी के मुखिया नामदार उनके नेताओं के बयानों को समर्थन दे रहे हैं। पिछले दिनों इनके एक नेता ने मेरी माता जी का नाम लेकर बयान दिया। मैं सोचता था कि कांग्रेस पार्टी कुछ सीखेगी, लेकिन सोशल मीडिया पर जो चल रहा है उसमें अब मेरे पिता को ले लाए। जो तीस साल पहले दुनिया छोड़कर चले गए। कांग्रेस के नामदार कहते हैं, मोदी जी भी तो मेरे परिवार के लिए कहते हैं। हम आपके परिवार के किसी भी व्यक्ति के लिए कुछ नहीं बोलते, हम देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री के बारे में बोलते हैं। अगर मेरे परिवार से कोई भी राजनीति में है तो आप उनपर निशाना साध सकते हैं। जितना मोदी देश के लिए जवादेह है उतना ही आपका परिवार भी जवाबदेह है।

03:57 PM
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा पर निरंतर भरोसे के लिए मैं विदिशावासियों का धन्यवाद देना चाहता हूं।

03:55 PM
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा पर निरंतर भरोसे के लिए मैं विदिशावासियों का धन्यवाद देना चाहता हूं।

03:54 PM
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे विदिशा।

02:30 PM

मनोज तिवारी ने यहा गाना गाया राम तेरी गंगा मैली हो गई कांग्रेसियों के पाप धोते-धोते। उन्होंने कांग्रेस के गंगाजल लेकर वचन देने वाले फोटो वीडिया पर पलटवार किया। मनोज तिवारी ने कहा कि जनवरी में कोर्ट से फैसला आ जाएगा और राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा मनोज तिवारी शिवराज सिंह का छोटा भाई है और प्रधानमंत्री का सहयोगी है। इस देश ने कांग्रेस पर 55 साल विश्वास किया और उन्होंने क्या किया, लेकिन मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री ने कई ऐसी योजनाएं लाई जिससे हर आम आदमी को लाभ मिला है। आयुषमान योजना से हर व्यक्ति को 5 लाख तक कि दवाई मिलती है।

02:27 PM

अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल के पक्ष में मतदाताओं को संबोधित करने पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को घर दिया और राजनगर में कांग्रेस के एक नेता ने गरीबों को बेघर करने का काम किया। मप्र देश का एक ऐसा राज्य है जहां बेटियों के साथ अत्याचार करने वालों को फांसी की सजा देने का कानून बनाया गया। सीएम और देश के प्रधानमंत्री की जोड़ी को बनाए रखिए मप्र को देश का सबसे बड़ा राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता।

02:20 PM

मंदसौर की सुवासरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम पाटीदार समर्थन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रोड शो कर आम सभा को संबोधित किया। ईरानी ने कहा चुनावी रण भूमि में भाजपा की सेना तैयार है, मोर्चा बंदी की जिम्मेदारी शिवराज सिंह चौहान की है, लेकिन इस चुनावी युद्ध भूमि पर कांग्रेस के सेनापति का नाम ही पता नहीं है। 28 को जनता से अपील करी की घर से बाहर आएं और राधे-राधे कर राधेश्याम को विजयी बनाएं।

02:20 PM

खंडवा में शिवराज सिंह चौहान ने सभा में राहुल गांधी पर साधा निशाना- कहा दुश्मनी मुझसे हैं तो मुझी से लड़ो। मेरे भांजे-भांजियों को बदनाम मत करो। वो कहते हैं कि मप्र में बच्चे नकल करके पास होते हैं, ऐसा नहीं है। मैं राहुल बाबा से कहना चाहता हूं कि अगर उन्होंने मेरे प्रदेश के बच्चों के लिए गलत बयान बंद नहीं किए तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।

02:05 PM
कांग्रेस नेता बब्बर ने कहा कि किसानों के सीने पर भाजपा सरकार ने गोलियां चलवाई। भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उनकी जुबान का कोई भरोसा नहीं, आमजन उनके बहकावे में ना आए।

02:03 PM
राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी मां को लेकर भी राजनीति करता है तो मैं उसे क्या कहूं। अपनी पूजनीय माताजी को नोटबंदी में बैंक की कतार में लगा दिया। यह भी राजनीति है, प्रधानमंत्री कहते हैं कांग्रेस के पास आज मुद्दा नहीं है। तो मैं बताना चाहता हूं कि कांग्रेस के पास कई मुद्दे हैं। पेट्रोल-डीजल व गैस की महंगाई, किसानों की समस्याओं जैसे कई मुद्दे हैं।

01:59 PM

 कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पहनने वालों के बाहर कुछ और भीतर कुछ और है। हाथ का पंजा एक मुकद्दस पंजा है। इसमें मेहतन व मशक्कत है। इसमें हाथ मिलाकर दिल मिलाने की ताकत है।

01:57 PM
 बुरहानपुर की सभा में राज बब्बर ने कहा यहां के लोगों से मेरा पुराना रिश्ता है। क्योंकि मैं आगरा में जन्मा हूं। वहां आगरा में ताजमहल में दफ्न मुमताज का यहां बुरहानपुर से अजीज नाता और प्रेम रहा है। यहां आज भी मुमताज महल की यादें बसी हैं।

01:49 PM

 बुरहानपुर के जय स्तंभ पर अभिनेता व कांग्रेस के स्टार प्रचारक राज बब्बर ने सभा को किया संबोधित।

01:33 PM

 राजगढ़ के सारंगपुर से भाजपा उम्मीदवार विधायक कुंवर कोठार के काफिले पर बिगनोदिपुरा में हमला हो गया। 4 गाड़ियों में तोड़-फोड़ हो गई।

12:57 PM

 सारंगपुर के पचोर में हेमामालिनी ने की सभा, उनके सभा में पहुंचने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हेमा मालिनी ने शोले फिल्म का डॉयलाग भी लोगों को सुनाया।

12:49 PM

 कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी विधानसभा के खोड़ सेक्टर में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लड़ा के समर्थन में की सभा।

12:48 PM

 सचिन पायलट की माचलपुर की सभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग।

12:47 PM

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजगढ़ के माचलपुर में ली चुनावी सभा। इस दौरान उनके साथ दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।

Check Also

विकसित म.प्र. 2047 विजन डॉक्यूमेंट के लिए हुआ जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम

🔊 Listen to this Jan 8, 2025 at 08:30 विकसित म.प्र. 2047 विजन डॉक्यूमेंट के …