Breaking News

दिग्विजय पर टिप्पणी मामले में उमंग सिंघार दोषी करार!

वन मंत्री उमंग सिंघार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी करना महंगा पड़ सकता है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल और मीरा कुमार की जांच में सिंघार को दोषी पाया है। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी आलाकमान को इस बारे में जानकारी दे दी गई हैं। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को करना है।

बता दें कि सिंघार ने तीन महीने पहले सार्वजनिक तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। सिंघार और दिग्विजय सिंह के बीच विवाद का मामला केंद्रीय अनुशासन समिति के पास पहुंच गया था।

केंद्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष अंटोनी ने दिग्विजय और सिंघार से अलग-अलग चर्चा भी की थी और समिति ने सार्वजनिक छींटाकशी को अनुशासनहीनता माना था। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने मध्यप्रदेश से संबंधित मामलों को सुलझाने की जिम्मेदारी पार्टी के दो दिग्गज नेताओं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल और मीरा कुमार को सौंपी थी और दोनों नेताओं ने सिंघार को दोषी माना है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …