Breaking News

कवियत्री उर्वशी शर्मा गौतम द्वारा लिखी मै स्त्री हूँ कविता जरूर पढे़

स्त्री हूँ
तन से नाजुक
मन से कोमल
पर वीरता ,त्याग ,
स्वजन रक्षार्थ नहीं सुकोमल

पुरूष जहाँ गर्दिश से निकलने
नशा और दूसरी स्त्रियाँ ढूंँढता है |
वहीं स्त्री हालातों से जूझकर ,
लड़कर बाहर निकलती है |

अपने एक ही हथियार
हाशिए से वो तरकारी ,चारा ,
नरभक्षी नरपिशाच की
गर्दन नापती है |
तो उसी हाशिये की ताक़त को
कॉपी कलम उठाकर
अभिमानी के सर को झुकाती है |

उर्वशी शर्मा गौतम

Check Also

कुछ इस तरह ‘मेरे सपनों की दुनिया’ में रंग बिखरेंगे – प्रीति कुकरेजा

*मेरे सपनों की दुनिया* जन्नत-सा खुबसुरत जहान होगा वो, प्यार के फूलों से महकता आँगन …