Breaking News

SC-ST ऐक्ट का विरोध: सीएम शिवराज तक पहुंची आंच, रथ पर पथराव

भोपाल 
केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी ऐक्ट में किए गए संशोधन के विरोध का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बड़े नेताओं तक के घेराव के बाद अब इस विरोध की आंच प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  तक पहुंच गई है, जिनके रथ पर रविवार रात को पथराव किया गया। 
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जन आर्शीवाद यात्रा  पर निकले हैं, जहां रविवार को सीधी जिले के चुरहट में उनके रथ पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। हालांकि इस पथराव में किसी को भी चोट नहीं पहुंची है और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सीएम जिस गाड़ीनुमा रथ में सवार थे, उसके शीशे जरूर चटक गए। 

Check Also

दतिया के यतेंद्र सिंह गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं दतिया के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की उपस्थिति में पार्टी में हुए शामिल*

🔊 Listen to this *दतिया के यतेंद्र सिंह गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व …