Breaking News

कोरोना वायरस के चलते शिवपुरी का खूबसूरत पटेल पार्क भी बंद


कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कोरोना को महामारी घोषित किया जा चुका है.

शिवपुरी। जिले में कोरोना वायरस को लेकर सतर्ककता बरती जा रही है। स्वाथ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर एक तरफ स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। वही आज दिनॉक 19मार्च2020 से पटेल पार्क में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मेन गेट पर आगामी आदेश तक के लिए ताला लगा दिया गया है।
कोरोना वायरस को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को दो अप्रैल के लिए बंद कर दिया गया। शहर का खूबसूरत पटेल पार्क में सुबह से लेकर शाम तक भारी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता था। कोरोना वायरस को देखते हुए म.प्र सरकार के निर्देश पर पार्क में लोगों के प्रवेश आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया। मेन गेट में ताला बंद कर दिया गया। पार्क में आने वालों जैसे ही मुख्य गेट पर ताला देख रहे हैं, निराश होकर जा रहे हैं। वहां मौजूद लोगों से यह पूछने पर पता चलता हैं कि पार्क बंद क्यों है। इस दौरान कर्मचारी उन्हें कोरोना को वजह से बंद है मैन गेट पर नोटिस चस्पा है कि पार्क क्यों बंद है।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …