Breaking News

कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रीय सेवा योजना शिवपुरी के स्वयंसेवक लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

शिवपुरी:- कोरोना वायरस के चलते जिस तरह दुनिया भर में शहरों को लॉक डाउन किया गया है , उसी तरह जिला प्रशासन शिवपुरी ने भी शिवपुरी जिले को लॉक डाउन करने के आदेश दिए गए हैं , और विभिन्न प्रकार से लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना शिवपुरी के स्वयंसेवकों ने भी लोगों को घर बैठे सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, के माध्यम से कोरोना वायरस के बारे में विभिन्न प्रकार के प्रोटेक्शन टिप्स, जैसे साबुन से लगातार हाथ धोएं ,खांसने और छीकने के दौरान अपना मुंह ढके, आश्वस्त महसूस होने पर डॉक्टर से मिले, भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं ,किसी से भी हाथ न मिलाएं और ना ही गले मिले ,सभी लोग अपने अपने घर में ही रहे आदि और पोस्टर्स, मैसेजेस, व घरों में सप्लाई होने वाली पानी की बोतलों गैस, सिलेंडरों पर कोरोना वायरस के बारे में अवगत कराने के लिए के लिए टेंपलेट्स लगाएं जिससे घर-घर में कोरोनावायरस के बारे में सभी को जानकारी हो जाए, आदि माध्यमों के द्वारा लोगों को जागरूक करने में व घर बैठे भी राष्ट्रहित के काम और हर बार की तरह चाहे वो मतदान जागरूकता हो , स्वच्छता जागरूकता हो , यह ट्रैफिक के बारे में जागरूकता हो , उसी तरह इस बार भी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …