Breaking News

Madhya Pradesh News Live Updates : लॉकडाउन की घोषणा के बाद दुकानों पर भीड़, अधिकारियों ने कहा घबराने की आवश्‍यकता नहीं

Madhya Pradesh News Live Updates : मध्य प्रदेश के ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना वायरस पॉजिटिव एक-एक मरीज मिलने की जानकारी सामने आ रही है। इसके पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में 6 और भोपाल में एक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। कोरोना वायरस अलर्ट के बीच जबलपुर और भोपाल में कर्फ्यू जारी कर दिया गया है। प्रदेश के 37 जिलों में लॉकडाउन जारी है, पुलिस ने इस दौरान बेवजह बाहर निकल रहे लोगों पर सख्ती बरतना शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बहुमत साबित कर लिया, इस दौरान कांग्रेस का कोई भी विधायक मौजूद नहीं था। राज्यपाल लालजी टंडन ने जगदीश देवड़ा को प्रोटेम स्पीकर बनाया। इसके बाद सदन की कार्रवाई 27 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। उधर मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। मध्य प्रदेश से जुड़ी सभी ताजा खबरें पढ़िए यहां…

HighLights
जबलपुर और भोपाल में देर रात लगाया गया कर्फ्यू।
मध्य प्रदेश के 37 जिलों में जारी है लॉकडाउन।
सीएम शिवराज सिंह चौहान आज साबित करेंगे बहुमत।
24 March 2020
09:28 PM
इंदौर के मल्‍हारगंज क्षेत्र में उमड़ी भीड़।

09:25 PM
लाॅकडाउन के आह्वान को भुलाकर इंदौर में कई इलाकों में उमड़ी भीड़। मल्‍हारगंज क्षेत्र में भी बड़ी संख्‍या में लोग नजर आए।

09:19 PM
इंदौर डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र ने कहा कि घबराने की आवश्‍यकता नहीं है। लोगाें को आवश्‍यक सामग्री और सुविधाएं मिलती रहेंगी। दूध, सब्‍जी, दवाइयां आदि की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाएगी। दुकानों पर भीड़ जमा होने से लॉकआउट की अवधारणा समाप्‍त हो जाएगी। घबराहट में सामान का स्‍टाक न करें।

09:09 PM
खंडवा।कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 21 दिन संपूर्ण भारत में लॉक डाउन किए जाने की घोषणा के बाद दुकानों पर खरीदी के लिए लोगों की भीड़ लग गई । स्टेशन रोड स्थित किराना दुकान के समक्ष रात 8:30 बजे कतार में लग कर लोगों ने खरीदी की।

09:07 PM
इंदौर में बाजारों में आवश्‍यक सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़, पेट्रोल पंपों पर भी लगी कतार।

09:05 PM
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लॉकडाउन की अपील का पूरा पालन करें। इस संक्रमण को फैलने से रोकें। प्रदेशवासी पूरा सहयोग दें और अनावश्‍यक बाहर न निकलें।

09:04 PM
राज्यपाल ने वरिष्ठ सदस्य जगदीश देवड़ा को विधान सभा में सामयिक अध्यक्ष(Protem speaker) नियुक्त किया है।

07:59 PM
ग्वालियर में कोरोना के पहले पॉजिटिव आये अभिषेक मिश्रा ने शहर से माफी मांगी।

07:54 PM
जबलपुर – आईसीएमआर लैब से मिली आज मिली दोनों रिपोर्ट निगेटिव ।

07:51 PM
राज्‍य महिला आयोग में शोभा ओझा, बाल आयोग में अभय तिवारी की नियुक्ति रद्द की गई। पिछड़ा वर्ग आयोग में जेपी धनोपिया की नियुक्ति भी रद्द की गई।

07:50 PM
अर्पित वर्मा को रीवा नगर निगम आयुक्‍त का प्रभार भी सौंपा।

07:24 PM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया निर्णय। निगम मंडलों के सभी राजनैतिक मनोनयन निरस्त किए गए। राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम वर्मा को हटाया। रीवा नगर निगम कमिश्नर सभाजीत यादव को हटाया।

04:32 PM
मध्य प्रदेश भारतीय वन सेवा संघ के प्रत्येक सदस्य ने कोरोना की रोकथाम के लिए एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने का संकल्प लिया है।

02:37 PM
Coronavirus Alert in Indore : इंदौर से भेजे गए 35 सैंपल निगेटिव पाए गए
इंदौर जिले के सीएमओ डॉ प्रवीण जड़िया के अनुसार कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले में 35 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। सभी निगेटिव पाए गए हैं। वहीं जिले में 222 लोगों को उनके घरों में सेल्फ आइसोलेट किया गया था। इनमें से 162 को अवधि समाप्त होने के बाद पूर्णतः स्वस्थ होने पर आइसोलेशन से मुक्त कर दिया गया है।

01:30 PM
ग्वालियर और शिवपुरी में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, एक परिवार सहित भागा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना वायरस पॉजिटिव दो मरीज मिले हैं। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के चेतकपुरी निवासी अभिषेक चतुर्वेदी उम्र 36 वर्ष अभी हाल ही में खजुराहो से लौट कर आए थे। जांच करने पर अभिषेक कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए इसकी पुष्टि सीएमएचओ ने की है। अभिषेक का जिला अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। उधर शिवपुरी में मिला मरीज दुबई से आया था। इसके बाद ही वो परिवार सहित घर से गायब है। पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है।

01:29 PM
शिवपुरी में मिला कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिलते ही लगाया कर्फ्यू
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिलते ही कर्फ्यू लगाया गया है। जिले की तहसीलों में लॉकडाउन रहेगा। एसपी राजेश चंदेल ने लोगों से कहा है कि कोई भी घर से बाहर न निकले। इसके बाद मरीज जिस इलाके में रहता है वहां स्वास्थ्य टीम रवाना की गई है।

01:19 PM
कोरोना वायरस अलर्ट को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिया संदेश
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज ट्वीट कर प्रदेशवासियों को कोरोना वायरस को लेकर जागरुक रहने को कहा है। यह कहर बनकर टूटा है, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। हमें इससे लड़ना और हराना है।

01:05 PM
भिंड में लॉकडाउन में दुकान खोलने पर एफआईआर दर्ज
कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए भिंड कलेक्टर छोटेलाल सिंह ने धारा 144 लागू के तहत लॉकडाउन के आदेश जारी किए हैं। लॉकडाउन के दौरान लहार में एक व्यापारी दुकान खोले मिला। पुलिस ने व्यापारी शिशु पिता डब्बू के प्रजापति के लिए खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। लॉकडाउन के दौरान एफआईआर दर्ज होने का भिंड जिले में यह पहला मामला है। पुलिस अब सख्त नजर आ रही है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …