Breaking News

लोकसभा चुनाव को लेकर UP बीजेपी ने बनाई खास `रणनीति`, 74 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले संगठन के एजेंडे का खाका तैयार किया गया है. पार्टी ने अगले छह महीनों के लिए संगठन और अलग-अलग मोर्चों के कार्यों का विभाजन कर दिया है.

मेरठ : आगामी लोकसभा चुुुनावो  को लेकर उत्तर प्रदेश बीजेपी इकाई ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारतीय जानता पार्टी (बीजेपी)की प्रदेश कार्यसमिति की मेेेरठ मे चल रही बैठक  के दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया. इस प्रस्ताव के जरिए लोकसभा चुनाव 2019 से पहले संगठन के एजेंडे का खाका तैयार किया गया है. पार्टी ने अगले छह महीनों के लिए संगठन और अलग-अलग मोर्चों के कार्यों का विभाजन कर दिया है, जिस पर आने वाले समय में पार्टी काम करती दिखाई देगी.
बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमें 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 सीटों से 74 सीटों करनी हैं. शाह ने ये भी कहा कि महागठबंधन से घबराने की ज़रूरत नहीं हैं. चुनाव हम ही जीतेंगे बस आप केंद्र में मोदी सरकार की और राज्य में योगी सरकार की योजनाओं को जनता तक लेकर जाएं.
अमित शाह के NRC के मुद्दे पर कहा कि हम बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश में नहीं रहने देंगे, लेकिन जो हिंदू शरणार्थी हैं उन्हें पूरा सम्मान देंगे. हिंदू शरणार्थियों को घबराने की ज़रूरत नहीं हैं. शाह ने कहा कि योगी सरकार अच्छा काम कर रही हैं सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं. कई बार कार्यकर्ताओं को नाराज़गी हो जाती हैं उसको उचित फ़ौरम पर रखना चाहिए. 
योगी ने उठाया दलित आरक्षण का मुद्दा
इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दलित कार्ड खेलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में दलितों के आरक्षण के मुद्दे को एक बार फिर गरमा दिया. मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा, “हमारी सरकार भेदभाव नहीं करती है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय भी देश के संविधान पर ही चलता है, फिर भी आज तक उसमें दलितों को आरक्षण देने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई.” 

राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला
केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन करते हुए सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जिसे संसद की गरिमा की जानकारी न हो, वह देश का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहा है. राजनाथ ने कहा कि सांसद के लिए संसद के अंदर और बाहर एक गरिमा होती है, लेकिन जो व्यक्ति इस गरिमा को न रख सके, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है.
गृहमंत्री ने यह भी कहा कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जिस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष ने करिश्माई व्यवहार किया, वह संसद की गरिमा के अनुरूप नहीं था. उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि कांग्रेस अब केंद्र की सत्ता में दोबारा आने वाली नहीं है.मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन का ब्यौरा देते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई के महामंत्री और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने बताया कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया है और इसके जरिए संगठन के अगले छह महीनों के कामकाज का खाका तैयार किया गया है. राजनीतिक प्रस्ताव पार्टी के पदाधिकारी और एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने प्रस्तुत किया और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपाध्यक्ष संजीव बालियान, उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने इसका समर्थन किया. कार्यसमिति की बैठक में कुल 142 सुझाव आए हैं, जिस पर आने वाले समय में विचार किया जाएगा.

विजय बहादुर पाठक ने बताया कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव के अलावा, दो और प्रस्ताव पारित किए गए हैं. केंद्रीय पिछड़ा आयोग की मंजूरी के लिए प्रस्ताव पास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से इसके लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया. इसके अलवा, उत्तर प्रदेश में इस बार सफल कांवड़ यात्रा के संचालन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी गई. इस संबंध में एक प्रस्ताव पास कर कार्यसमिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया.
बैठक में तय किया गया है कि 16 अगस्त से यूपी के सभी जिलों में जिला कार्यसमितियों की बैठके संपंन कराई जाएंगी. इन बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. इसके बाद बूथ समितियों की ओर से बूथ सत्यापन करने का काम 16-30 अगस्त के बीच किया जाएगा. प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और पार्टी की तरफ से टोल फ्री नंबर 18002661001 जारी किया गया है. इसके अतिरिक्त एक सितंबर से 15 सितंबर के बीच प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों की संचालन टोली की बैठकें आयोजित की जाएंगी. बीजेपी के कार्यकर्ता नए मतदाताओं को जोड़ने में भी चुनाव आयोग को सहयोग करेंगे.
बीजेपी के प्रदेश महासचिव ने बताया कि बैठक में 15 अगस्त को भारत गौरव यात्रा कार्यक्रम को भी मंजूरी प्रदान की गई. इसके तहत बूथ समिति के लोग 11 पौधे रोपेंगे. इसके अलावा, 16 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसान मोर्चा की ओर से स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सेनानियों और शहीदों को सम्मानित किया जाएगा. इसके बाद 17 अगस्त को तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी. इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को सौंपी गई है. 18 अगस्त को देशभक्ति पर आधारित कवि सम्मेलनों एवं गीत प्रतिस्पर्धा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसकी जिम्मेदारी महिला मोर्चा को सौंपी गई है.

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …