Breaking News

विधानसभा चुनाव-2018: UP के सॉफ्टवेयर पर MP में होगा इलेक्शन, ऑनलाइन होगी पूरी फीडिंग

सतना। विधानसभा चुनाव में इस बार यूपी का सॉफ्टवेयर उपयोग किया जाएगा। यह साफ्टवेयर एनआइसी ने यूपी इलेक्शन के वक्त तैयार किया था। इसकी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से ऑनलाइन चलता है। इसकी ऑनलाइन मानीटरिंग निर्वाचन आयोग के उच्च स्तर तक हो सकती है। इस सॉफ्टवेयर को कई मॉड्यूल में डिवाइड किया गया है। सतना में अगले दिनों से विस चुनाव में कार्य करने वाले कर्मचारियों की फीडिंग का काम इसी सॉफ्टवेयर से किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां कलेक्ट्रेट में शुरू कर दी गई हैं।

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सबसे पहले चुनाव दल और मतगणना में लगने वाले कर्मचारियों के लिए जिले में पदस्थ सभी विभागों के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की फीडिंग होगी। इस संबंध में सभी विभागों से अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी तलब की गई है। जानकारी को अब यूपी के सॉफ्टवेयर पर सीधे ऑनलाइन फीड किया जाएगा।
छोटे सभागार में कलेक्शन सेंटर 
जिला निर्वाचन कार्यालय ने इन कर्मचारियों के डाटा की ऑनलाइन फीडिंग के लिए कलेक्ट्रेट के छोटे सभागार का चयन किया है। यहां सभी कम्प्यूटरों को ऑनलाइन नेटवर्किंग से जोड़ जाएगा। इसके लिए आधारभूत संरचना मंगलवार को तैयार कर दी गई है। बुधवार को कम्प्यूटर आने के साथ ही इसे नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद फीडिंग का काम शुरू होगा। यहां 12 नोड लगाए जाएंगे। अर्थात 12 कम्प्यूटरों से डाटा की फीडिंग होगी। जिले में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलाकर 30 हजार के लगभग फीडिंग होगी।
12 हजार कर्मचारी लगेंगे 
वोटिंग में मतदान दल के रूप में लगभग 12 हजार कर्मचारी लगेंगे। बताया गया कि इस बार मतदान दल को वीवीपैट अलग से दिया जा रहा है। इसलिए मतदान दल में पांच कर्मचारी लगने हैं। लिहाजा
1978 मतदान केंद्र के हिसाब 
से 20 फीसदी अतिरिक्त रिजर्व दल जोड़कर 11868 लोगों की ड्यूटी मतदान दल में लगाई जाएगी। मतगणना और अन्य कामों के लिए अलग से अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। माना जा रहा है कि कुल इसबार 15 हजार का अमला चुनाव कार्य में शामिल होगा।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …