Breaking News

बहला फुसलाकर लड़की को ले जाने वाले आरोपी का साथ देने वालों को न्यायालय ने भेजा जेल

गुना। जेएमएफसी न्यायालय राधौगढ़ में लड़की को भगाने में आरोपी की सहायता करने वाले सह आरोपी सरफराज पुत्र हनीफ खान और सोमल उर्फ़ सोमू पुत्र बरकत खान निवासीगण राधौगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय राधौगढ़ में पेश किया गया।

फरियादिया ने अपने कथनों में बताया कि हातिम हुसैन उर्फ गोलू पुत्र बशीर खान निवासी मधुसूदनगढ़ बहला-फुसलाकर इंदौर ले गया और उसके साथ गलत काम किया
एडीपीओ मयंक भारद्वाज ने बताया कि फरियादिया के पिता ने थाने में गुम इंसान रिपोर्ट लेख करायी थी और आरोपी हातिम पुत्र बसीर खान निवासी मधुसूदनगढ़ द्वारा अपनी लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का शक जाहिर किया था। मामला थाना जामनेर का है

Check Also

दतिया के यतेंद्र सिंह गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं दतिया के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की उपस्थिति में पार्टी में हुए शामिल*

🔊 Listen to this *दतिया के यतेंद्र सिंह गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व …