Breaking News

चोरी के अपराध के स्थाई वारंटी को जेल भेजा

शाजापुर। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी शाजापुर द्वारा आरोपी लाखन पिता अंबाराम चमार निवासी खरेली थाना मक्सी को जेल वारंट बनाकर जेल भेजा गया। थाना बैरछा के आरक्षक निलेश पटेल के द्वारा आरोपी लाखन को आज न्याायालय में पेश किया गया था। आरोपी के विरूद्ध चोरी के अपराध का मामला न्यायालय में लंबित है।

दिनांक 06/11/2019 को आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था
जिसके पालन में थाना बैरछा द्वारा आरोपी को आज दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …