Breaking News

चाइल्ड ट्रैफिकिंग के संबंध में वेबीनार से पूरे देश में सेमिनार आयोजित

गुना मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज वेबीनार के माध्यम से चाइल्ड ट्रैफिकिंग विषय पर सेंट्रल अकैडमी आफ पुलिस ट्रेनिंग भोपाल द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें पूरे देश के पुलिस महानिदेशक व समस्त अभियोजन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

सेमिनार में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व विधि विशेषज्ञ एवं प्रोफेसरों ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग के संबंध में कई महत्वपूर्ण बातें बताई सेमिनार में बताया गया कि चाइल्ड ट्रैफिकिंग बच्चों से भीख मंगवाने व बाल श्रम के लिए भी की जा रही है जिसके लिए सख्त कानून बनाए गए हैं पुलिस व अभियोजन अधिकारियों को चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले में सतर्क रहना चाहिए तथा आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर दंड दिलवाना चाहिए।
जिला गुना से डीपीओ रविकांत दुबे व समस्त अभियोजन अधिकारियों ने वेबीनार के माध्यम से सक्रिय सहभागिता की।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …