Breaking News

प्‍लाट बेचने के नाम पर पैसे लेकर धोकाधडी करने वाले की जमानत निरस्‍त शिव सिटी के नाम से कॉलोनी बनाकर प्‍लाटो के संबंध में की थी धोकाधडी

प्‍लाट बेचने के नाम पर पैसे लेकर धोकाधडी करने वाले की जमानत निरस्‍त शिव सिटी के नाम से कॉलोनी बनाकर प्‍लाटो के संबंध में की थी धोकाधडी

आज दिनाँक को माननीय विशेष न्‍यायाधीश श्री भगवत प्रसाद पाण्‍डेय भोपाल के न्‍यायालय में धोकाधडी कर पैसे एठने वाले आरोपी राहुल सिंह चौहान ने जमानत आवेदन प्रस्‍तुत किया जहां उपस्थि‍त विशेष लोक अभियोजक श्री राम कुमार खत्री ने बताया कि आरोपी राहुल सिंह चौहान ने प्‍लाट खरदने वाले क्रताओ के साथ धोखाधडी की है तथा उनके रूपये वापस न कर आपराधिक न्‍यास भंग किया है, प्रकरण अभी विवेचनाधीन है । आरोपी को जमानत का लाभ दिया जाना उचित प्रतीत नही होता। उक्‍त तर्को से सहमत होते हुए माननीय न्‍यायालय द्वारा आरोपी राहुल सिंह चौहान की जमानत निरस्‍त कर दी गयी।
मीडिया सेल प्रभारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी राहुल सिंह चौहान द्वारा अपने अन्‍य साथियो के साथ मिलकर ग्राम अरेरी में शिव सिटी के नाम से कॉलोनी बनाकर प्‍लाटों का विक्रय कर प्राप्‍त राशि अपने पास रख ली थी। जब प्‍लाट खरीदने वालो को उनके नाम से प्‍लाटो को नही दिया गया और न ही उनके रूपये वापस किये गये तब प्‍लाट खरीदने वाले लोगो ने मिलकर आरोपीगण के विरूद्ध थाना अयोध्‍या नगर में रिपोर्ट दर्ज करायी । उक्‍त प्रकरण थाना अयोध्‍या नगर में धारा 420, 406, 120 बी भादवि के अन्‍तर्गत पंजीबद्ध किया गया था।

 

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …