Breaking News

वो कभी सुंदरकांड करते हैं, कभी कृष्ण दरबार सजाते हैं, कुछ लोग ऐसे ही होते हैं, जो हालात देखकर बाजार लगाते -गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

  • नरोत्तम ने कहा कि वो कभी सुंदरकांड करते हैं, कभी कृष्ण दरबार सजाते हैं, कुछ लोग ऐसे ही होते हैं, जो हालात देखकर बाजार लगाते हैं
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्माष्टमी पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें विकास का अर्जुन कहा गया है

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के वायरल पोस्टर पर कहा कि सेना की अर्जुन ने सेना की ऐसी हालात तो नहीं की थी, जैसी कांग्रेस की हो गई है। छापने वाले ने छाप दिए हैं मिलन के भी छोड़े। वरना ऐसा नहीं छापते। उन्होंने कहा कि वो कभी सुंदरकांड करते हैं, कभी कृष्ण दरबार सजाते हैं। कुछ लोग ऐसे ही होते हैं, जो हालात देखकर बाजार लगाते हैं। असल में, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्माष्टमी पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें श्री कृष्ण की तस्वीर के साथ कमलनाथ को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है। इसमें उन्हें विकास का अर्जुन कहा गया है।

कांग्रेस प्रभारियों की बैठक करने के सवाल पर कहा कि पहले 20 लोग तो हों तब तो कोई इंचार्ज बनेगा। कल्पनाओं के सब्जबाग दिखाने से कार्यकर्ताओं में ताकत थोड़ी न आने वाली है। नरोत्तम ने कहा कि ऐसे स्वर्ग में विचरण क्यों कर रहे हो।

दीपक जोशी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के सवाल पर नरोत्तम ने कहा कि हमारी पार्टी ही एकमात्र पार्टी है, जहां पर एक आम कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिल लेता है। चाहे जब मिल सकता है। बाकी दलों में ये व्यवस्था है ही नहीं तो वो क्या जानें। हम लगातार मिलते रहते हैं, उसी क्रम में दीपक भाईसाहब राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने गए। भाजपा में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। यहां पर कभी भी कोई भी नेता पार्टी हाईकमान से चर्चा कर सकता है।

वेबिनार मप्र के विकास के लिए है: गृह मंत्री
आत्मनिर्भर एमपी वेबिनार की कांग्रेस द्वारा आलोचना के सवाल पर नरोत्तम ने कि यह आश्चर्य की बात है, वेबिनार का आयोजन समृद्ध मध्य प्रदेश के लिए है। इसके लिए 4 मंत्रिसमूह बनाए गए हैं। सभी मंत्री किसी न किसी समूह में शामिल हैं, आत्मनिर्भर भारत और एमपी के लिए जो सुझाव सभी से मिले हैं। उस पर 25 अगस्त तक ड्राफ्ट सभी समूह पेश करेंगे।

मंदिरों में भीड़ से बचने की अपील, मोहर्रम में ताजिए न निकालें: नरोत्तम

नरोत्तम ने कहा कि अब भोपाल में कोरोना नियंत्रण में आ रहा है। रैपिड टेस्टिंग पर की जा रही है। संक्रमण थमने लगा है, अब मरीज भी 100 के नीचे आ रहे हैं। गृह मंत्री ने लोगों से अपील की है कि मंदिरों में भीड़ लगाने से बचें। केंद्र की गाइडलाइंस का पालन करना होगा। मोहर्रम पर ताजिए भी न निकालें। बाजारों में सभी लोग गाइडलाइन का पालन करें, सख्ती करने जैसी स्थिति न बने।

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …