Breaking News

MP: डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर सहित 15 अधिकारियों के तबादले


भोपाल। मप्र शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। राज्य शासन ने प्रशासकीय आधार पर इन अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए। इनमें कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची इस प्रकार है –संजय कुमार शुक्ला व श्रीमन शुक्ला को अतिरिक्त प्रभारइसके अलावा राज्य शासन ने 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ला को नवीन व नवकरणीय ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव का दायित्व और ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। संजय कुमार शुक्ला वर्तमान में मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के प्रबंध संचालक भी हैं। इसके अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक श्रीमन शुक्ला को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …