Breaking News

सागर में भाजपा को झटका:कमलनाथ से मिलीं पूर्व विधायक पारुल साहू, आज लेंगी कांग्रेस सदस्यता शामिल होंगी

  • वे सुरखी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं
  • 2013 के विधानसभा चुनाव में पारुल ने गोविंद सिंह राजपूत को 141 वोटों से हराया था इसके बाद भी भाजपा ने 2018 में उनका टिकट काट दिया था
  • सुरखी से भाजपा की पूर्व विधायक पारुल साहू ने गुरुवार रात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भोपाल में मुलाकात की। रात 11.45 बजे उन्होंने भास्कर से चर्चा में बताया कि वो शुक्रवार को कांग्रेस ज्वाइन कर रही हैं। वर्ष-2013 विधानसभा चुनाव में पारुल ने गोविंद सिंह राजपूत को 141 वोटों से हराया था। इसके बाद भी पार्टी ने 2018 में उनका टिकट काट दिया था। गोविंद सिंह के भाजपा में आने के बाद से ही चर्चा थीं कि वे सुरखी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।पारुल ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा। हालांकि वे सोशल मीडिया पर लगातार अपना गुस्सा निकालती रहीं। पारुल साहू दोपहर में मंत्री भूपेंद्र सिंह से भी मिली थीं। इसके बाद मीडिया ने भूपेंद्र सिंह से पूछा कि पारुल साहू का क्या होगा तो उन्होंने कहा, अभी तो भाजपा में हैं। कल क्या होगा, नहीं पता। अब सुरखी में दो पुराने प्रतिद्वंदियों के बीच मुकाबला तय माना जा रहा है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …