Breaking News

2019 लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण : अमित शाह

अमित शाह (फाइल फोटो)

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर उठ रही अटकलों पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विराम लगा दिया है। हैदराबाद में पार्टी नेताओं के साथ हुई एक बैठक में शाह ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। अमित शाह के इस दावे से निश्चित तौर पर अयोध्या विवाद को लेकर राजनीति एक बार फिर से गर्म हो जाएगी, क्योंकि भाजपा के कई बड़े नेता इस मुद्दे पर कोई भी बयान देने से अब तक बचते रहे हैं।
हैदराबाद में शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ हुई एक बैठक में अमित शाह ने कहा कि चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर उचित कदम उठा लिए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी. शेखरजी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बैठक के दौरान अमित शाह ने कहा कि मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अपने एक दिवसीय दौरे पर हैदराबाद पहुंचे अमित शाह ने ये भी कहा कि समय से पहले चुनाव कराने की कोई संभावना नहीं है।  
गौरतलब है कि भाजपा के कई नेता समय-समय पर राम मंदिर के निर्माण को लेकर बयान देते रहे हैं, लेकिन अब तक पार्टी का रूख साफ नहीं हो पाया है। हाल ही में पूर्व सांसद और राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहा था कि भाजपा अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं कराती है तो वो रसातल में चली जाएगी। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के नाम ही पूरे राज्य में घूम-घूमकर वोट मांगा था और उसी का असर था कि वह रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीत पाए। अब अगर भाजपा राम मंदिर का निर्माण नहीं कराती है तो निश्चित ही वो रसातल में चली जाएगी। 

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …