Breaking News

आयुष्मान भारत योजना के लिए आधार जरूरी नहीं, सरकार ने कहा- सभी पात्र लोगों को मिलेगा फायदा


केंद्र सरकार ने कहा कि आधार नहीं होने पर किसी को इलाज से वंचित नहीं किया जा सकता है। -फाइल

नई दिल्ली.  आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए आधार जरूरी नहीं, ऐच्छिक होगा। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आधार नहीं होने पर किसी को इलाज से वंचित नहीं किया जा सकता। इस योजना का लाभ सभी पात्र लोगों को मिलेगा। उनकी पहचान के लिए राशन कार्ड, वोटर कार्ड, मनरेगा कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि केंद्र सरकार योजना के लिए आधार जरूरी करने जा रही है। मोदी सरकार ने इन खबरों को निराधार बताया।
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के मुताबिक, आयुष्मान भारत के नोटिफिकेशन में आधार एक्ट की धारा 7 के तहत सिर्फ पहचान के लिए आधार नंबर की जानकारी हासिल करने के लिए कहा गया है। मोदी सरकार इस योजना के तहत देश भर में डेढ़ लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोल रही है। इन सेंटर्स पर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ जरूरी दवाएं और जांच फ्री होगी। केंद्र ने इसके लिए बजट में 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इस वित्त वर्ष में 18,840 हेल्थ क्लब सेंटर्स को वेलनेस सेंटर में बदला जाना है। 

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …