Breaking News

परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने वाले आरोपी की जमानत निरस्त

सागर। न्यायालय- श्रीमान रधुवीर प्रसाद पटैल अपर सत्र न्यायाधीश देवरी जिला सागर के न्यायालय ने आरोपी सोनु आठया थाना देवरी जिला सागर का जमानत आवेदन निरस्त करने का आदेश दिया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जमानत आवेदन पर राज्य शासन की ओर से अभियोजन अधिकारी ने शासन का पक्ष रखा।

सहा. जिला अभियोजन अधिकारी मनोज नायक, देवरी ने बताया कि दिनांक 13.02.2020 को अभियोक्त्री के साथ आरोपी सोनु आठ्या ने जान से मारने की धमकी देकर बलात्संग किया तथा आरोपी द्वारा अभियोक्त्री के द्वारा मना करने के बाबजूद उसके साथ जबरदस्ती बदनाम करने की एवं पीडिता के परिवार को जान से खत्म करने की धमकी देकर लगातार बलात्कार करता रहा। पीडिता ने थाना देवरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरिफतार किया गया। आरोपी के अधिवक्ता ने न्यायालय में जमानत आवदेन प्रस्तुत किया गया। जहां अभियोजन ने जमानत आवेदन का विरोध किया एवं महत्वपूर्ण तर्क प्रस्तुत किये। माननीय न्यायालय द्वारा उभय पक्ष को सुना गया। न्यायालय द्वारा प्रकरण के तथ्य परिस्थितियों एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए व अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर आरोपी सोनु आठ्या का प्रस्तुत जमानत हेतु धारा 439 दप्रसं का आवेदन निरस्त कर दिया गया।

 

Check Also

सर्किल जेल शिवपुरी में भाईदूज पर बंदियों के लिए खुली मुलाकात की व्यवस्था; 11 नवंबर को महिलाएं और बच्चे कर सकेंगे मुलाकात*

*समाचार* *सर्किल जेल शिवपुरी में भाईदूज पर बंदियों के लिए खुली मुलाकात की व्यवस्था; 11 …